pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून: पहाड़ों के भोले-भाले लोगों और फौजियों को ठगने वाला ₹20,000 का इनामी भूमाफिया गिरफ्तार, 27 मुकदमे हैं दर्ज

Dehradun: Land Mafia Kingpin—Carrying a ₹20,000 Reward and Accused of Duping Innocent Hill Dwellers and Soldiers—Arrested; 27 Cases Registered Against Him.

 

देहरादून,22 मई 2026 : पहाड़ के सीधे-साधे लोगों, देश की सेवा में तैनात फौजियों और बाहरी राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के प्रवासियों को देहरादून में सस्ती जमीन का झांसा देकर करोड़ों की चपत लगाने वाले एक शातिर अंतर-जनपदीय भूमाफिया को दून पुलिस ने दबोच लिया है।

रायपुर थाना पुलिस ने ₹20,000 के इनामी मुख्य अभियुक्त प्रदीप सकलानी और उसके साथी अजय सजवाण को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

मुख्य आरोपी के खिलाफ देहरादून के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर एक्ट सहित भूमि धोखाधड़ी के दो दर्जन से अधिक (27) मामले दर्ज हैं।

एसएसपी देहरादून द्वारा भूमाफियाओं और संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

₹30 लाख की धोखाधड़ी से खुला राज :

यह पूरा मामला 15 अक्टूबर 2025 को सामने आया, जब रायपुर के विकास लोक (सहस्त्रधारा रोड) निवासी विक्रम सिंह पुत्र फूल चंद ने थाना रायपुर में एक लिखित तहरीर दी।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि अभय कुमार, प्रदीप सकलानी और अजय सजवाण नाम के व्यक्तियों ने ग्राम सौंडा सरोली (परगना परवादून) स्थित एक भूमि को अपना और अपने परिचित का बताकर, उसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए।

अभियुक्तों ने इस जमीन को बेचने के नाम पर पीड़ित विक्रम सिंह से ₹30 लाख की मोटी रकम बयाने (एडवांस) के रूप में ऐंठ ली।

शिकायत के आधार पर थाना रायपुर में मु0अ0सं0 326/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

फर्जी दस्तावेज, बाउंस चेक और ₹20 हजार का इनाम

पुलिस विवेचना में सामने आया कि अभियुक्तों ने जिस जमीन का सौदा किया था, वे न तो उसके मालिक थे और न ही वास्तविक स्वामियों ने उन्हें जमीन बेचने का कोई अधिकार दिया था।

आरोपियों ने कूट रचित (फर्जी) अनुबंध पत्र तैयार कर पीड़ित के साथ छल किया।

जब पीड़ित विक्रम सिंह को धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी,

तो अभियुक्तों द्वारा दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही मुख्य आरोपी प्रदीप सकलानी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

उसकी गंभीरता और आपराधिक इतिहास को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया था।

डालनवाला से हुई गिरफ्तारी

वर्तमान में वांछित और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है।

एसएसपी के निर्देश पर रायपुर थाने की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और सुरागरसी के जरिए अभियुक्त पर नजर रखी।

इसी दौरान सूचना मिली कि इनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी एकता विहार (डालनवाला) में किसी अन्य संपत्ति का सौदा करने के लिए कुछ लोगों से बातचीत कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और 21 मई 2026 को एकता कॉलोनी, डालनवाला से मुख्य अभियुक्त प्रदीप सकलानी और उसके साथी अजय सजवाण को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से बचने के लिए हर 2 महीने में बदलता था कमरा

पूछताछ में आरोपी प्रदीप ने कुबूल किया कि वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान बदल-बदल कर रह रहा था।

वह हर दो या तीन महीने में अपना ठिकाना बदल देता था ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके।

अपराध का तरीका (Modus Operandi):

पहाड़ी मूल का होने का ढोंग और फौजियों को निशाना

गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप सकलानी बेहद शातिर और पेशेवर अपराधी है।

वह विशेष रूप से पहाड़ के सीधे-साधे लोगों, भारतीय सेना के जवानों (फौजियों) और अन्य राज्यों में रह रहे उत्तराखंड मूल के उन प्रवासियों को निशाना बनाता था जो देहरादून में बसना चाहते थे।

वह खुद को पहाड़ी मूल का बताकर पीड़ितों का भरोसा जीतता था।

देहरादून के प्राइम लोकेशन पर सस्ते दामों में जमीन दिलाने का प्रलोभन देता था।

दूसरों की जमीनों को दिखाकर उन्हें अपनी या करीबियों की बताता और फर्जी कागजात के दम पर करोड़ों का एडवांस ले लेता था।

₹3 करोड़ की अन्य ठगी में भी था वांछित, लग चुका है गैंगस्टर एक्ट

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में भूमि धोखाधड़ी के कुल 27 अभियोग पंजीकृत हैं।

वह थाना नेहरू कॉलोनी में दर्ज तीन अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा था,

जहां उसने अलग-अलग लोगों से 3 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी।

लगातार इस तरह के संगठित अपराध में लिप्त रहने के कारण पूर्व में इसके और इसके गैंग के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी और बसंत विहार में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का प्रोफाइल:

प्रदीप सकलानी पुत्र भूपदेव सकलानी

उम्र: 42 वर्ष

पता: फ्लैट नं0 302, पशुपति हाईट्स, बंजारावाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून। (मुख्य अभियुक्त – ₹20,000 का इनामी)

अजय सजवाण पुत्र श्री रमेश सिंह

पता: केयर ऑफ- सतीश सिंह, बछेत रोड, ग्राम औली, रायपुर, देहरादून

आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रदीप सकलानी

1- मु०अ०सं० 146/13 धारा 406/420 भादवि थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
2- मु०अ०सं० 194/13 पारा 406/420/467/468/471/120नी भादवि थाना पटेलनगर देहरादून
3- मु०अ०सं० 138/13 पारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि थाना कैण्ट जनपद देहरादून
4- मु०अ०सं० 178/13 धारा 406/420 भादवि कोतवाली नगर जनपद देहरादून
5- मु०अ०सं० 338/13 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि कोतवाली नगर जनपद देहरादून
6- मु०अ०सं० 215/13 धारा 420 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद देहरादून
7- मु०अ०सं० 16/14 धारा 109/420/467/468/471/120बी/323/504/506 भादवि क्लेमनटाउन देहरादून
8- मु०अ०सं० 05/14 धारा 420 भादवि थाना डालनवाला जनपद देहरादून
9- मु०अ०सँ० 06/14 धारा 420 भादवि थाना डालनवाला जनपद देहरादून
10- पु०अ०सं० 162/15 धारा 406/420/467/468/471/120बी भादवि थाना रायपुर जनपद देहरादून
11- पु०अ०से० 208/15 धारा 403/406/420/467/468/120बी भादवि थाना नेहरू कालोनी देहरादून
12- मु0अ0सं0 227/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
13- मु०अ०सं० 146/18 धारा 420/406/120बी भादवि थाना डालनवाला जनपद देहरादून
14- मु०अ०सं० 143/19 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून
15- मु०अ०सं० 144/19 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून
16- मु0अ0सं0 145/19 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून
17- मु०अ०सं० 146/19 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून
18- मु0अ0सं0 147/19 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून
19- मु०अ०सं० 148/19 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून
21- मु0अ0सं0 118/24 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना डोईवाला जनपद देहरादून
20- मु०अ0सं0 94/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बसन्त विहार जनपद देहरादून
22- मु0अ0सं0 246/24 धारा 420 भादवि थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
23- मु0अ0सं0 332/24 धारा 420 भादवि थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
24- मु0अ0सं0 342/24 धारा 420 भादवि थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
25- मु०अ०सं० 271/2025 धारा 316(2)/318(4)/61 (2) बीएनएस थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
26- मु0अ0सं0 31/2026 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून
27- मु०अ०सं० 82/2026 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना नेहरू कालोनी जनपद देहरादून

नोट :- अभियुक्त के विरूद्ध राज्य के विभिन्न न्यायालयों में एन0आई0एक्ट के 02 दर्जन से अधिक वाद लम्बित हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап