डोईवाला “ज्वेलरी शॉप चोरी” का खुलासा,’बुजुर्ग टोली’ गिरफ्तार
Doiwala "Jewelry Shop Theft" Solved: 'Elderly Gang' Arrested

देहरादून : डोईवाला में एक ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने महाराष्ट्र के एक अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है
पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वेलरी बरामद कर ली है.
क्या था मामला ?
बीती 9 मई को डोईवाला की ‘कंचन ज्वैलर्स’ के मालिक सुरेंद्र कुमार कक्कड़ ने
शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 मई को कुछ अज्ञात लोग खरीदारी के बहाने उनकी दुकान
पर आए और उन्हें बातों में उलझाकर सोने की 6 चैन चोरी कर ले गए.
पुलिस ने तत्काल BNS बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है गिरोह के अधिकांश सदस्य अधिक उम्र के हैं, ताकि दुकानदार उन पर आसानी से भरोसा कर ले और कोई शक न करे.
चोरी का तरीका
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी है,
जो टोली बनाकर ज्वैलर्स शॉप को चिन्हित करते है तथा
एक साथ चिन्हित दुकान मे ग्राहक के रूप मे जाकर उनमें से कुछ लोग दुकान स्वामी को सामान का मोल-भाव करने के बहाने अपनी बातो मे उलझा लेते है तथा
अन्य लोग मौका देखकर दुकान मे रखे कीमती अभूषण चोरी कर लेते है,
चूंकि वे सब से अधिकांश लोग वृद्ध है, जिस कारण कोई इन पर शक भी नही करता है
तथा लोग आसानी से उन पर भरोसा कर लेते है,
जिसका फायदा उठाकर यह लोग चोरी की घटना को अंजाम देकर तुरन्त ही
अपने मूल निवास महाराष्ट्र के लिए निकल जाते है.
पूछताछ में उनके द्वारा देहरादून मे अन्य स्थानो पर भी ज्वैलर्स शॉप में चोरी का प्रयास करने पर दुकानदारो की सजगता के कारण सफल न हो पाने की जानकारी प्राप्त हुई.
आज भी अभियुक्त घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेन से अपने मूल निवास महाराष्ट्र जाने की फिराक मे हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इन्तजार कर रहे थे,
जिनको पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया.
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी
एसएसपी दून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की।
सटीक सूचना पर दिनांक 13 मई 2026 को पुलिस ने हर्रावाला रेलवे स्टेशन से सभी 6 अभियुक्तों को उस समय धर दबोचा जब वे ट्रेन से वापस महाराष्ट्र भागने की फिराक में थे
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1- पांडुरंग पुत्र गणपत पवार निवासी ग्राम व पो0- करनजारी, थाना मार, जिला रायगढ, महाराष्ट्र, उम्र- 76 वर्ष
2- वासुदेव नामदेव शिंदे पुत्र नामदेव शिंदे निवासी ग्राम कल्याण नवाली, थाना कल्याण, जिला थाणे, महाराष्ट्र, उम्र- 57 वर्ष
3- सतीश नामदेव शिंदे पुत्र नामदेव गणपत शिंदे निवासी ग्राम- भालगांव, पो०- कल्याण, जिला- थाणे, महाराष्ट्र, उम्र 39 वर्ष
4- मनीष मनोहर मोरे पुत्र मनोहर निवासी ग्राम व पो0 कल्याण, थाना कल्याण, जिला थाणे, महाराष्ट्र, उम्र- 46 वर्ष
5- मंगेश सुर्वे पुत्र भाउ सुर्वे निवासी ग्राम- करनजरी, पो०- करनजरी, थाना मार, जिला रायगढ, महाराष्ट्र, उम्र- 34 वर्ष
6- विमल पत्नी राजेन्द्र जाधव निवासी सत्तारा, पो०- कोरीगांव, थाना सत्तारा, जिला सत्तारा, महाराष्ट्र, उम्र- 80 वर्ष
बरामदगी का विवरण
सोने की चैन – 06
(बरामद सम्पति की कीमत करीब 07 लाख रूपये)
पुलिस टीम:-
1- निरी० कमल कुमार लुंठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला
2- अ0उ0नि0 प्रेम सिंह बिष्ट
3- हे0का0 देवेन्द्र नेगी
4- हे0का0 सुधीर सैनी
5- कानि0 वीर सिंह
6- कानि0 दिनेश रावत
7- कानि0 तरूण चौहान
8- म0का0 बबिता रावत
9- का0 आशीष शर्मा (SOG देहरादून)








