pinko казино
CrimeDehradun

राजकीय शोक उल्लंघन पर DIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ केस दर्ज

Case Registered Against DIT University for Violating State Mourning

 

देहरादून,20 मई 2026 : राजकीय शोक के नियमों का उल्लंघन करने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में दून पुलिस ने डीआईटी (DIT) यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

राजकीय शोक के बावजूद कार्यक्रम

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया था।

इसी क्रम में निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा 19 मई 2026 को एक आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि राजकीय शोक की अवधि के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षणिक संस्थान में किसी भी प्रकार के मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।

इस आदेश से सभी संस्थानों को समय रहते अवगत भी करा दिया गया था।

राजपुर पुलिस की कार्रवाई

आदेशों के बावजूद, राजपुर क्षेत्र में स्थित डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा 19 मई 2026 की शाम को विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सरकारी आदेशों के इस खुले उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए थाना राजपुर पुलिस ने डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के खिलाफ धारा 223 बीएनएस (BNS) के तहत जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने का अभियोग (मुकदमा) पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक व विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
пинап