CrimeDehradunUttarakhand
देहरादून में नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त,19 वाहन सीज, कई गिरफ्तार
Police Crack Down on Rule Violators in Dehradun: 19 Vehicles Seized, Several Arrested

देहरादून, 16 मई 2026 : एसएसपी देहरादून के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बीती रात 15 मई नगर और देहात क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.
देहरादून पुलिस ने रात में घूम रहे 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की और 800 से अधिक वाहनों की तलाशी ली.
ड्रंक एंड ड्राइव में 8 गिरफ्तार
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 8 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए
इनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जा रही है.
सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने वाले 14 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई
22 संदिग्धों पर जुर्माना
रात में बेवजह घूम रहे 22 संदिग्धों को थाने लाकर सत्यापन किया गया और
81 पुलिस एक्ट में ₹5,500 का जुर्माना लगाया गया.
11 वाहन सीज
यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11 वाहन सीज किए गए,
18 वाहनों का चालान कर ₹16,000 जुर्माना वसूला गया और 34 चालान कोर्ट भेजे गए.





