ऋषिकेश कारोबारी से रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 03 और अभियुक्त गिरफ्तार
3 More Accused Arrested from Gang Demanding Extortion from Rishikesh Businessman

देहरादून,14 मई,2026: पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लाखों की रंगदारी वसूलने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल समेत उसके सभी 5 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से वसूली गई नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
10 मई 2026 को गंगानगर निवासी अतुल गुप्ता ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि अनुज गोयल और उसके साथियों ने उन्हें पुलिस में सेटिंग होने का डर दिखाया।
आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उन्हें 20-25 लाख रुपये नहीं दिए गए, तो वे अतुल और उनके परिजनों को हत्या के प्रयास जैसे गंभीर केस में जेल भिजवा देंगे।
बदनामी और जेल के डर से वादी ने आरोपियों को 02 लाख रुपये दे दिए थे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स और मुखबिरों की मदद से जाल बिछाया।
पहली सफलता: 13 मई 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी अनुज गोयल, आदित्य लोधी और शुभम चौहान को गिरफ्तार किया।
इनके पास से 1,83,500 रुपये बरामद हुए।
दूसरी सफलता: पूछताछ के बाद पुलिस ने उसी रात देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास से तीन अन्य फरार आरोपियों—अंशुल, विवेक कुमार और आदित्य कुमार को भी दबोच लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया की उनके द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तो के साथ मिलकर वादी को भयभीत कर धन वसूली करने हेतु सुनियोजित षड्यंत्र बनाया गया था
तथा
वादी को डराकर उससे रंगदारी वसूलने के दौरान वे तीनों भी मुख्य अभियुक्तों के साथ ही मौजूद थे तथा वसूली गई रकम का कुछ भाग उनके हिस्से में भी आया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम को वादी से मांगी गई रंगदारी में से उनके हिस्से में आई धनराशि तथा 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
1- अंशुल पुत्र मुकेश, निवासी वाल्मीकि नगर, रेलवे रोड ऋषिकेश, (उम्र 28 वर्ष)
2- विवेक कुमार पुत्र महेन्द्र कुमार, निवासी वाल्मीकि नगर, रेलवे रोड ऋषिकेश, (उम्र 25 वर्ष)
3- आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार सिंह, मूल निवासी सुरजननगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, हाल निवासी मालवीय नगर रेलवे रोड ऋषिकेश, (उम्र 19 वर्ष)।
बरामदगी:
1- अभियुक्त अंशुल से 5,000/- नकद
2- अभियुक्त विवेक कुमार से 2,000/- नकद
3- अभियुक्त आदित्य कुमार से 2,000/- नकद
4- 03 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
(1) अनुज गोयल पुत्र स्व0 कैलाश चंद गोयल, निवासी भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, (उम्र 52 वर्ष)
(2) शुभम चौहान पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी रानीपोखरी/दोनाली, देहरादून, (उम्र 29 वर्ष)
(3) आदित्य लोधी पुत्र सुभाष कुमार लोधी, निवासी अमन विहार, डोईवाला, (उम्र 24 वर्ष)
पुलिस टीम:
01- उ0नि0 दिनेश राणा
02- उ0नि0 विकसित पंवार
03- का0 सौरभ वालिया
04- का0 ऋतुराज सिंह
05- का0 अमित राणा
06- का0 अंगेश्वर कुमार








