pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून: इंस्टाग्राम पर महिला को धमकी व धर्मांतरण की कोशिश का अभियुक्त गिरफ्तार

Dehradun: Accused of Threatening Woman and Attempting Conversion on Instagram Arrested

 

देहरादून,22 मई 2026 : सोशल मीडिया पर पहचान छुपाकर महिलाओं को प्रताड़ित करने और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

देहरादून के चकराता थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ अभद्रता करने, धमकी देने और धर्मांतरण का प्रयास करने वाले अभियुक्त फरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर बढ़ाई नजदीकियां

पुलिस के अनुसार, आज (22 मई 2026) चकराता निवासी एक व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित ने बताया कि अभियुक्त फरमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी असली पहचान और नाम छिपाकर उसकी पत्नी से बातचीत शुरू की।

आरोप है कि नजदीकियां बढ़ने के बाद अभियुक्त महिला पर धर्मांतरण (धर्म बदलने) का दबाव बनाने लगा।

इसके साथ ही उसने अन्य लड़कियों की अश्लील फोटो-वीडियो अपने दोस्तों को भेजने, पीड़ित पति के साथ मारपीट, गाली-गलौज करने और उसे जान से मारने की धमकी दी।

इतना ही नहीं, अभियुक्त ने सार्वजनिक स्थान पर पीड़ित के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।

पुलिस ने दर्ज की गंभीर धाराएं

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

चकराता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के खिलाफ निम्नलिखित गंभीर अधिनियमों व धाराओं में मुकदमा (मु0अ0सं0 05/2026) दर्ज किया:

उत्तराखण्ड धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम (धारा 3/5)

SC/ST अधिनियम (धारा 3 (1)(एस)(त))

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराएं (318(4), 82, 115(2), 351(2), 352, 79)

दबिश देकर क्वाया गाँव के पास से दबोचा

एसएसपी के आदेश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।

पुलिस के चौतरफा दबाव के चलते आखिरकार अभियुक्त फरमान (उम्र 27 वर्ष), जो कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले (थाना देवबन्द, ग्राम धर्मपुर सरावगी) का रहने वाला है, को चकराता के क्वाया गाँव गौशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: फरमान पुत्र इरफान

उम्र: 27 वर्ष

निवासी: धर्मपुर सरावगी गाँव, थाना देवबन्द, जिला सहारनपुर (उ.प्र.)

 

Related Articles

Back to top button
пинап