pinko казино
CrimeDehradun

देहरादून में चल रहे ‘सेक्स रैकेट’ का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार,03 युवतियां रेस्क्यू

'Sex Racket' Operating in Dehradun Busted: Two Arrested, Three Young Women Rescued

देहरादून,14 मई 2026 : राजधानी के पॉश इलाके कैंट में चल रहे देह व्यापार के काले धंधे पर दून पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इस दौरान पुलिस ने तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू करने में भी सफलता हासिल की है।

 गोपनीय सूचना पर एक्शन

एसएसपी देहरादून को पिछले कुछ समय से कैंट क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया।

किशन नगर एक्सटेंशन में पुलिस की रेड

संयुक्त टीम ने 13 मई 2026 को किशन नगर एक्सटेंशन में स्थित एक स्कूल के पिछले हिस्से में अचानक छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर 03 महिलाएं और 01 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

तलाशी लेने पर पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और एक स्विफ्ट कार बरामद की, जिसे मौके पर ही सीज कर दिया गया है।

मजबूरी का फायदा उठाकर कराते थे धंधा

पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्त आशिष कुमार पाण्डे ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। वह पहले भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है।

आशिष बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी दिलाने और काम का झांसा देकर देहरादून बुलाता था और फिर उनकी आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठाकर उन्हें इस दलदल में धकेल देता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

आशिष कुमार पाण्डे: पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे (मुख्य संचालक और हिस्ट्रीशीटर)।

जंग बहादुर: पुत्र खड़क सिंह।

कानूनी कार्रवाई:

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

रेस्क्यू की गई महिलाओं को संरक्षण गृह भेज दिया गया है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द पाण्डे निवासी प्लाट नं0 84 गुरुजम्भेश्वर नगर, अग्रवाल कैटरस गांधी पथ वैशाली नगर, जयपुर, राजस्थान, उम्र – 42 वर्ष

2- जंग बहादुर पुत्र खड़ग सिंह निवासी डी-22 नारायण सिंह सर्किल जनता कॉलोनी, जयपुर, राजस्थान, उम्र- 50 वर्ष

बरामदगी:-

आपत्तिजनक सामग्री व स्विफ्ट वाहन सँ०- UK 07 FB 5211

पुलिस टीम:-

1- श्री स्वप्निल मुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर
2- नि० प्रदीप पंत, प्रभारी निरीक्षक एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहारदून
3- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल, थाना कैंट
4-उ0नि0 कल्पना पाण्डेय, AHTU देहरादून
5- कानि0 प्रदीप रावत, AHTU देहरादून
6- म0का0 सुमन कार्की, AHTU देहरादून
7- म0का0 आरती जोशी, AHTU देहरादून
8- का0 योगेश सैनी
9- का0 मनोज उप्रेती

Related Articles

Back to top button
пинап