pinko казино
DehradunExclusivePoliticsUttarakhand

त्रिवेंद्र का हरीश रावत पर पलटवार,बोले “विशेष प्रिय संस्था से खरीदा था मरीना”

 आप वीडियो देखियेगा :—–

(डोईवाला से आशीष चौहान की रिपोर्ट)

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा डोईवाला में खोले गए कैंप ऑफिस में आज पहुंचे तो दिल्ली के चुनाव प्रचार के तेवर बरकरार थे।

टिहरी झील में फ्लोटिंग रेस्तरां के डूबने पर कांग्रेस नेता हरीश रावत द्वारा तंज किये जाने के मुद्दे पर बोलते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि,” मरीना (हरीश रावत) की विशेष प्रिय संस्था के हाथों खरीदा गया जो की इसकी एक्सपर्ट नही थी।

हरीश रावत जिन जाँचों की बात कर रहे हैं वो खुद जानते हैं कि फ्लोटिंग मरीना किसके कार्यकाल में खरीदा गया।

ये सब जाँच में सामने आएगा।

हालांकि बाद मैं खुद को संभालते हुए त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि इस पर ज्यादा बोलना उचित नही है।

क्या तंज किया था हरीश रावत ने :—–

उत्तराखंड की टिहरी झील में फ्लोटिंग मरीना के डूबने पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा था ,”सरकार नाच न जाने आंगन टेढ़ा की कहावत को चरितार्थ कर रही है।”

अपने फेसबुक पोस्ट पर हरीश रावत ने यह भी लिखा कि भाजपा सरकार द्वारा इस मरीना को संचालित करने के लिए कोई कार्ययोजना नही बनाई गयी थी और अब ,जब यह डूब गया तो इसका दोष कांग्रेस के सर मढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button
пинап