pinko казино
DehradunNationalUttarakhand

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मनेगा ‘यात्री सुविधा दिवस’,योग, क्विज़, ‘डिजीयात्रा’ सहित होंगें कईं आयोजन

'Passenger Amenity Day' to be celebrated at Jolly Grant Airport; events to include yoga, a quiz, and 'DigiYatra' demonstrations.

देहरादून,13 जून 2026 : हवाई अड्डों पर विश्वस्तरीय सुविधाओं और विमानन क्षेत्र के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आगामी 15 जून 2026 को “यात्री सुविधा दिवस–2026” मनाया जाएगा।

यह आयोजन भारत सरकार के नागरिक उड्डयन सचिव और भारतीय विमानन प्राधिकरण (AAI) के अध्यक्ष द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है।

इसी कड़ी में देहरादून हवाई अड्डे पर यात्रियों और सभी हितधारकों (Stakeholders) की भागीदारी के साथ कई जनहित और यात्री-केंद्रित कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया है।

चारधाम यात्रियों का स्वागत

वर्तमान में चल रही उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए, हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों और यात्रियों का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत एयरपोर्ट के ‘सिटी साइड क्षेत्र’ में सभी हितधारकों की उपस्थिति में “वंदे मातरम” के सामूहिक गायन से होगी

जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर

हवाई अड्डा समुदाय और यात्रियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे।

इसका मुख्य लाभ हाउसकीपिंग कर्मियों, टैक्सी ड्राइवरों, लोडरों और संविदा कर्मियों को मिलेगा, जिन्हें आमतौर पर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से नहीं मिल पाती हैं।

यात्रियों के लिए योग-सत्र का आयोजन किया जाएगा।

AAI, CISF, एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों, सुरक्षाकर्मियों और चालकों के सहयोग से एक रक्तदान शिविर भी आयोजित होगा।

सुरक्षाकर्मियों, स्वच्छता दीदियों और महिला कर्मियों का सम्मान

हवाई अड्डे को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

यात्रियों को और बेहतर तथा सौहार्दपूर्ण सेवा देने के लिए स्वच्छता कर्मियों और CISF जवानों के लिए सॉफ्ट स्किल्स (Soft Skills) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विमानन क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं महिला कर्मियों के योगदान को भी इस विशेष अवसर पर सराहा और सम्मानित किया जाएगा।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ और पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास (Sustainable Development) को बढ़ावा देने के लिए हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों, विशेषकर बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों को पौधों का वितरण किया जाएगा।
साथ ही, परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

डिजीयात्रा का प्रचार और यात्री फीडबैक

यात्रियों के सफर को तकनीक से जोड़ने और सुगम बनाने के लिए ‘डिजीयात्रा’ (DigiYatra) सुविधा के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना-पत्रक (Flyers) बांटे जाएंगे।

यात्रियों की सहभािगता बढ़ाने के लिए क्विज (प्रश्नोत्तरी) सत्र होंगे

इसके अलावा उनसे बहुमूल्य फीडबैक (सुझाव) लिए जाएंगे, ताकि हवाई अड्डे की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

देहरादून हवाई अड्डा प्रबंधन का संदेश:

“देहरादून हवाई अड्डा अपने यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

‘यात्री सुविधा दिवस–2026’ का यह आयोजन यात्री सेवा, जनसहभागिता और हमारे सामाजिक उत्तरदायित्व को और मजबूत करेगा।”

Related Articles

Back to top button
пинап