pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला न्यायालय प्रांगण से ‘हरित संदेश’ ,न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिवक्ताओं ने किया पौधारोपण

'Green Message' from the Doiwala Court premises: Judicial Magistrate and advocates planted saplings.

देहरादून : विश्व पर्यावरण दिवस पर आज डोईवाला न्यायालय प्रांगण में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक स्टाफ के संयुक्त तत्वावधान में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम शुभारंभ डोईवाला सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल ने किया.

क्या कहा न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल ने

सिविल जज / न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल ने कहा कि “न्याय का उद्देश्य केवल समाज में संतुलन बनाना ही नहीं,

बल्कि प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बनाए रखना भी है.

हमारा पर्यावरण हमारा सबसे बड़ा जीवनदाता है.

इस विश्व पर्यावरण दिवस पर, मैं देहरादून बार एसोसिएशन के सभी साथियों और न्यायालय स्टाफ की इस सुंदर पहल की सराहना करती हूँ.

 हम सब मिलकर न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करने का भी संकल्प लें”

क्या कहा सचिव मनोहर सैनी ने

बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सैनी ने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल कोर्ट रूम में न्याय की लड़ाई लड़ना ही नहीं,

बल्कि अपनी धरती माँ के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है

आज हमारे सभी साथी अधिवक्ताओं और न्यायालय स्टाफ ने मिलकर जो पौधे रोपे हैं,

हम उनकी सुरक्षा का भी पूरा जिम्मा लेते हैं.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

डोईवाला बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी,अधिवक्ता अतुल कुमार,अधिवक्ता सुशील कुमार वर्मा,अधिवक्ता कुमारी निधि,अधिवक्ता मोइन अहमद सिद्दीकी,अधिवक्ता राजीव कुमार,अधिवक्ता महेश कुमार आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
пинап