DehradunPolitics

84 के सिख कत्लेआम पर पित्रोदा के बयान से भड़के भाजपाइयों ने किया डोईवाला में धरना-प्रदर्शन

आप विडियो देखियेगा :——

देहरादून : साल 1984 के दंगों में कत्लेआम किये गए सिखों के प्रति कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के द्वारा दिए गए बयान पर भाजपाई भड़क गये।

जिसके खिलाफ आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला के ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।

84 के सिख विरोधी दंगे में हुई थी 3000 से अधिक मौत :—-

1984 के सिख-विरोधी दंगे भारतीय सिखों के विरुद्ध दंगे थे जो इंदिरा गाँधी के हत्या के बाद हुए थे।

इन्दिरा गांधी की हत्या उन्हीं के अंगरक्षकों ने कर दी थी जो कि सिख थे।

इन दंगों में 3000 से ज़्यादा मौतें हुई थी।

क्या कहा सैम पित्रोदा ने :—

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगे के बारे में कहा ,“जो हुआ सो हुआ “

हालांकि बाद में सैम पित्रोदा ने मीडिया के सामने माफ़ी मांगते हुए कहा कि उनकी हिन्दी अच्छी नही है।

वो दरअसल ये कहना चाह रहे थे कि,” जो हुआ वो बुरा हुआ “

आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने डोईवाला ब्लॉक ऑफिस के बाहर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा सिखों का त्याग-बलिदान से भरा हुआ गौरवमयी इतिहास है,ऐसे में हम उनका अपमान बर्दाश्त नही करेंगें।

सैम पित्रोदा के द्वारा 84 के दंगे पर की गयी टिप्पणी की हम घोर निंदा और भर्त्सना करते हैं।

हम देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर मांग करते हैं कि पित्रोदा के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये।

मंडल अध्यक्ष श्रवण प्रधान ने कहा कि सिखों के मान-मर्यादा के साथ खिलवाड़ कांग्रेस की हल्की मानसिकता का परिचायक है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रमुख सम्पूर्ण रावत के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल,विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी,दिनेश सजवाण,मंडल महामंत्री संजीव लोधी,राकेश लोधी,लच्छीराम लोधी,सूर्यकान्त आर्य,नितिन बड़थ्वाल,पूनम चौधरी,वर्षा,मीडिया प्रभारी मनोज काम्बोज,ललित पंत,रोहित क्षेत्री आदि उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!