pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व टैबलेट के साथ 02 तस्कर किये गिरफ्तार

Doiwala Police Arrest Two Smugglers with a Large Quantity of Narcotic Capsules and Tablets

देहरादून,४ जून 2026 : उत्तराखंड को ‘ड्रग्स फ्री’ बनाने के क्रम में डोईवाला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत डोईवाला पुलिस ने वाणिज्यिक (कमर्शियल) मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है।

पुलिस ने इस काले कारोबार में लिप्त दो शातिर अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लक्ष्मण सिद्ध मंदिर रोड पर धरे गए तस्कर

डोईवाला के प्रभारी निरीक्षक ने नशा तस्करों के खिलाफ अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया था।

सटीक मुखबिरी के आधार पर, आज 4 जून 2026 को पुलिस टीम द्वारा हर्रावाला स्थित लक्ष्मण सिद्ध मंदिर रोड पर अचानक संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।

इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को टीम ने मुस्तैदी से दबोच लिया।

तलाशी लेने पर दोनों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और टैबलेट बरामद हुए, जिसके बाद दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

यूपी से लाकर दून में ऊंचे दामों पर बिक्री

पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने कबूला कि वे यह प्रतिबंधित नशीली दवाइयाँ उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर जिले के पुवाया कस्बे में स्थित मुख्य चौक के एक मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाए थे।

वे इन नशीले कैप्सूलों और टैबलेट्स को देहरादून और आसपास के इलाकों में घूम-घूमकर नए-नए ग्राहकों, विशेषकर युवाओं को ढूंढकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-170/2026 धारा 8/22/29 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

इसके साथ ही पुलिस उनके पुराने आपराधिक इतिहास (Criminal History) को खंगाला रही है।

बरामदगी का विवरण

(कुल 2640 कैप्सूल और 600 टैबलेट):

अभियुक्त संतोष सिंह से: 1680 नशीले कैप्सूल (Dicyclomine HCI Tramadol HCI Acetaminophen)

– कुल वजन 924 ग्राम।

अभियुक्त जाकिर से: 960 नशीले कैप्सूल (Dicyclomine HCI Acetaminophen)

– कुल वजन 528 ग्राम और 600 नशीली टैबलेट (Alprazolam tablets IP 0.50 mg)

– कुल वजन 84 ग्राम।

गिरफ्तार अभियुक्तों का प्रोफाइल:

संतोष सिंह (उम्र 26 वर्ष): पुत्र अवधेश सिंह, मूल निवासी- ग्राम गद्दीपुर गेहरतपुर, थाना सिंधोली, जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)।

वर्तमान पता- केशवपुरी बस्ती, फौजी की दुकान के पास, डोईवाला, देहरादून।

जाकिर (उम्र 30 वर्ष): पुत्र सफीक अहमद, मूल निवासी- बेटागोकुल, जिला हरदोई (उत्तर प्रदेश)।

वर्तमान पता- संजय टैक्सी वाले के पास, केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादून।

पुलिस टीम:

इस पूरी कार्रवाई में डोईवाला कोतवाली की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से शामिल थे:

उप-निरीक्षक/चौकी प्रभारी (हर्रावाला)- कमलेश गौड़

हेड कांस्टेबल -देवेन्द्र नेगी

हेड कांस्टेबल- दरबान सिंह नेगी

कांस्टेबल -रविन्द्र टम्टा

कांस्टेबल -दिनेश रावत

Related Articles

Back to top button
пинап