pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला में किसान आंदोलन के शहीदों की याद में स्मारक का अनावरण

Memorial unveiled in Doiwala in memory of the martyrs of the farmers' movement.

देहरादून,15 जून 2026 : देशव्यापी ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान शहीद किसानों की स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए आज डोईवाला में एक भव्य शहीद स्मारक का अनावरण किया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा इस स्मारक का निर्माण गन्ना सहकारी विकास समिति लिमिटेड के प्रांगण में कराया गया है।

आज आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर और दीप प्रज्वलित कर स्मारक को देश के अन्नदाताओं को समर्पित किया गया।

मुख्य अतिथियों द्वारा अनावरण और संबोधन

शहीद स्मारक का अनावरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर एवं गन्ना सहकारी समिति की अध्यक्ष प्रेमवती देवी के कर-कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ‘गिन्नी‘ ने की।

इस भावुक और ऐतिहासिक क्षण पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा: “किसान आंदोलन के दौरान हमारे जिन किसान भाइयों ने अपनी जान गंवाई, उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

यह शहीद स्मारक आने वाली पीढ़ियों को अन्नदाताओं के संघर्ष, उनके हौसले और अपनी माटी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की याद दिलाता रहेगा।

हक की लड़ाई में प्राणों की आहुति देने वाले ये किसान हमेशा हमारे दिलों में अमर रहेंगे।”

वहीं, विशिष्ट अतिथि गन्ना सहकारी समिति की अध्यक्ष प्रेमवती देवी ने कहा,”किसान हमारे देश की रीढ़ हैं।

अगर देश का अन्नदाता मजबूत है, तभी हमारा देश समृद्ध और सुरक्षित रह सकता है।

इस प्रांगण में स्थापित यह स्मारक किसानों के प्रति हमारे सम्मान और उनकी अटूट ताकत का प्रतीक है।”

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े दिग्गजों सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:

ताजेंद्र सिंह (संयोजक, संयुक्त किसान मोर्चा),सरदार दलजीत सिंह (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा),मोहित उनियाल (जिला अध्यक्ष, परवादून कांग्रेस),मनोज नौटियाल एवं ईश्वर चंदपाल (पूर्व अध्यक्ष, गन्ना समिति),सरदार इंद्रजीत सिंह (प्रदेश प्रभारी, किसान यूनियन चढूनी),परमजीत सिंह उर्फ पम्मा (परवादून जिला अध्यक्ष, बीकेयू),बलबीर सिंह (डोईवाला मंडल अध्यक्ष, किसान सभा) एवं याकूब अली (मंडल सचिव),उमेद बोरा (अध्यक्ष, कृषक फेडरेशन ब्लॉक डोईवाला),दरपान सिंह बोरा (किसान एकता मंच),सागर मनवाल (पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर पालिका),रणवीर सिंह चौहान (वरिष्ठ किसान नेता),जाहिद अंजुम (मंडल उपाध्यक्ष, विधानसभा डोईवाला) के अलावा जसवीर सिंह, अनूप कुमार पाल, सरजीत सिंह, शुभम कंबोज, कमल अरोड़ा, तेजपाल सिंह मोंटी, जितेन्द्र कुमार, सिंगाराम, प्रेम सिंह पाल, हरबंस सिंह, हरीश कुमार शर्मा, बिंदा, भगवान सिंह, इस्लामुद्दीन और सत्यपाल सहित भारी संख्या में स्थानीय कृषकों ने कार्यक्रम में शिरकत कर शहीद किसानों को नम आंखों से अपनी पुष्पांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button
пинап