
देहरादून,6 जून 2026 : डोईवाला पुलिस ने कच्ची शराब के अवैध निर्माण और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है
जिसके तहत एक व्यक्ति को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है
फन वैली कट के पास धरा गया तस्कर
मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा गठित पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी।
शुक्रवार (05 जून) को स्थानीय सूचना तंत्र और मुखबिर से मिली सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने फन वैली कट के पास, लालतप्पड़ में चेकिंग तेज की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस मामले में थाना डोईवाला पर नियमानुसार मु0अ0स0 175/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
पवन राणा पुत्र स्व0 देवी सिंह
उम्र: 28 वर्ष
निवासी: नेपाली बस्ती (फन वैली के पीछे), लालतप्पड़, डोईवाला, देहरादून।
बरामदगी:
05 लीटर अवैध कच्ची शराब
पुलिस टीम :
कास्टेबल विकास कुमार (कोतवाली डोईवाला)
कास्टेबल गोनी पुरी (कोतवाली डोईवाला)









