pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला में डेंगू के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत

Mega-Campaign Against Dengue Launched in Doiwala

देहरादून,1 जून 2026 : मानसून की दस्तक के साथ ही क्षेत्र में डेंगू के खतरे को भांपते हुए नगर पालिका परिषद डोईवाला ने कमर कस ली है।

अधिशासी अधिकारी (EO) के निर्देशों के क्रम में पालिका प्रशासन द्वारा डेंगू से बचाव हेतु एक विशेष जन-जागरूकता अभियान “हर सप्ताह एक दिन, 7 मिनट अपने लिए” का शंखनाद किया गया है।

अभियान के पहले ही दिन पालिका की विशेष टीमों ने वार्ड स्तर पर उन संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण किया,

जहां डेंगू के मच्छर (एडिज) का लारवा पनपने की सर्वाधिक संभावना होती है।

निरीक्षण के दौरान टीमों ने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एकत्र साफ पानी की जांच की।

जहां भी पानी जमा मिला, उसे तत्काल मौके पर ही खाली कराया गया।

इसके साथ ही, स्थानीय नागरिकों को यह समझाया गया कि डेंगू का मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में ही जनमता है, इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

एक माह तक चलेगा ‘सोर्स डिस्ट्रक्शन’ अभियान

पालिका प्रशासन के अनुसार, डेंगू के खिलाफ यह जंग यहीं नहीं रुकेगी।

आगामी एक महीने तक लगातार “हर सप्ताह एक दिन, 7 मिनट अपने लिए” अभियान के तहत नगर पालिका की विशेष टीमें और ‘स्वच्छता वाहिनी’ के सदस्य घर-घर दस्तक देंगे

इस दौरान न केवल लोगों को जागरूक किया जाएगा, बल्कि ‘सोर्स डिस्ट्रक्शन’ (लारवा को उसके उत्पत्ति स्थल पर ही नष्ट करना) की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से अंजाम दिया जाएगा ताकि डेंगू को पनपने से पहले ही कुचला जा सके।

पालिका ने आमजन से अपील की है कि वे हर हफ्ते मात्र 7 मिनट का समय निकालकर अपने आस-पास पानी जमा न होने दें और इस अभियान में सहभागी बनें।

Related Articles

Back to top button
пинап