
देहरादून,24 मई 2026 : थाना रानीपोखरी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे ₹20,000 के इनामी बदमाश मोहन लाल उर्फ ‘चपेटा’ को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दबोच लिया है।
जारी था वारंट, एसएसपी ने रखा था इनाम
पकड़ा गया शातिर अभियुक्त मोहन लाल उर्फ चपेटा (उम्र 35 वर्ष) थाना रानीपोखरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 – 79/25 धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित था।
न्यायालय स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट देहरादून द्वारा अभियुक्त के खिलाफ वारंट जारी किया गया था,
लेकिन वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचकर भाग रहा था।
अपराधी के लगातार फरार चलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹20,000 का इनाम घोषित किया गया था।
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत दी दबिश
एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों पर पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी
और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली।
त्वरित कार्रवाई करते हुए रानीपोखरी पुलिस ने दिनांक 23 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के ईशापुर (थाना निगोई) क्षेत्र में घेराबंदी कर इनामी बदमाश को उसके घर के पास से धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: मोहन लाल उर्फ चपेटा (पुत्र छोटे लाल)
उम्र: 35 वर्ष
निवासी: ईशापुर, थाना निगोई, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम –
1- अ0उ0नि0 शैलेन्द्र कण्डवाल
2- का0 सोनी कुमार (एसओजी)
3- का0 विरेन्द्र गिरी (एसओजी)
4- का0 कुलदीप कुमार (एसओजी)







