DehradunPoliticsUttarakhand

( वीडियो ) डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में खरी नही उतरी : प्रीतम सिंह

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए
“यूके तेज” से जुड़ें
व्हाट्सप्प करे 8077062107

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज डोईवाला में

जिला कांग्रेस कमेटी परवादून की कार्यकारिणी बैठक में 2022 चुनाव

को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

State Congress President Preetam Singh with other senior party leaders in a meeting at Doiwala.

ये हैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की प्रमुख बातें :–

(1)किसानो से 3 वायदे बनाम 3 काले कानून :–

प्रीतम सिंह ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और त्रिवेंद्र सिंह रावत ने

किसानों से राज्य में भाजपा सरकार बनने पर किसानों का ऋण माफ़ करने

और आय डबल करने की बात कही थी ,

तीसरा किसान सम्मान निधि। लेकिन ये वायदे पुरे नही हुए।

आप वीडियो देखें :– 

लक्सर में किसान सम्मान निधि की जांच में 185 पात्र गलत पाये गये। प्रदेश में 17 किसानों ने आत्महत्या की है। 3 काले कानून लादकर किसान की कमर तोड़ने का काम किया है।

(2) लोकायुक्त की नियुक्ति :–

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वायदा किया था कि उत्तराखंड में सरकार बनने पर 100 दिन के भीतर राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति की जायेगी लेकिन 4 साल होने पर भी लोकायुक्त का अता-पता नही है।

(3) नौजवान को रोजगार :–

त्रिवेंद्र सरकार ने प्रदेश के नौजवानों से रोजगार का वायदा कर वोट मांगे थे लेकिन युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।चार साल में आयोग अब परीक्षा करवा रहा है। फारेस्ट गार्ड भर्ती में घोटाला हुआ है।

Parwadoon District Congress Committee meeting at Doiwala.
(4) भाजपा के अपने लगा रहे सरकार पर आरोप :–

प्रीतम सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी के अपने ही उन पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सूर्यधार बांध में भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाये हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार महाकुंभ में भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।

(5) सत्ताधारी लाये स्थगन प्रस्ताव :–

प्रीतम सिंह ने कहा कि आमतौर पर विपक्ष के द्वारा सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया जाता है लेकिन भाजपा सरकार में उनके ही विधायक के द्वारा सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया गया है।

(6) भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र नही :–

प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर लोकतंत्र नाम की कोई चीज नही है।सरकार और संगठन में समन्वय नही,सरकार और शासन में समन्वय नही।

बेचारी रेखा आर्य (मंत्री) आज भी अपने डायरेक्टर को ढूंढ रही है।

परवादून जिला कांग्रेस कमिटी की मीटिंग में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,विनय सारस्वत,जयेन्द्र रमोला,राजपाल खरोला,बुद्धदेव सेमवाल,

धनवीर राणा,गोदावरी थपलियाल,जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी,सागर मनवाल,मोहित उनियाल,

नागेंद्र सिंह ‘नागी’,रणजीत सिंह बॉबी,मधु थापा,राजबीर खत्री,नवीन मिश्रा,

सभासद बलविंदर,सभासद गौरव मल्होत्रा,नरेश मनवाल,अमित मनवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!