pinko казино
CrimeDehradunNationalUttarakhand

मसूरी के होम स्टे में दिल्ली की आईटी प्रोफेशनल महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Delhi-based female IT professional dies under suspicious circumstances at a homestay in Mussoorie.

देहरादून,16 जून 2026 : मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर स्थित टिपरीधार के एक होम स्टे में दिल्ली की रहने वाली एक 27 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मृतका अपने पति के साथ वहां ठहरी हुई थी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा सुरक्षित रख लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सुबह 112 कंट्रोल रूम को मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली

जिसके अनुसार ‘कियाना होम स्टे’ के एक कमरे में एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस सेवा को भी बुलाया गया।

हालांकि, मौके पर पहुंचे फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

नवंबर 2025 में हुई थी शादी

मृतक महिला की पहचान पी. राधा गायत्री (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है,

जो वर्तमान में डी-2, टावर-13, किदवई नगर ईस्ट, दिल्ली की रहने वाली थी।

जांच में पता चला कि मृतका और उसके पति सौम्या श्रीचरण दोनों निजी आईटी (IT) कंपनियों में कार्यरत थे।

मृतका गुरुग्राम में और उसका पति पुणे में काम करता था।

दोनों का विवाह हाल ही में 8 नवंबर 2025 को हुआ था

और दोनों परिवार मूल रूप से विशाखापट्टनम के निवासी हैं।

पति ने पूछताछ में क्या बताया ?

पूछताछ में मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वे दोनों 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आए थे

और 14 जून की रात ऋषिकेश से इस होम स्टे में पहुंचे थे।

पति के मुताबिक, रात में दोनों ने शराब का सेवन किया था

और तड़के करीब 3:30 बजे सो गए थे।

सुबह जब वह जागा तो उसकी पत्नी अचेत थी,

उसकी नाक से खून बह रहा था और शरीर से मूत्र भी निकला हुआ था

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य, डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून से फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया,

जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ साक्ष्य जुटाए।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट/नायब तहसीलदार मसूरी की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल, देहरादून भेजा गया।

आज, 16 जून को डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मृतका के शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टरों ने मृतका का विसरा सुरक्षित (Preserve) कर लिया है।

पुलिस का बयान:

“मृतका के पिता पी. सुधाकर द्वारा मौत के कारणों की जांच के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया गया है,

जिसके आधार पर पुलिस हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

मौत के सही कारणों का अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट, विसरा परीक्षण रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

Related Articles

Back to top button
пинап