pinko казино
DehradunUttarakhand

डोईवाला चीनी मिल ने जारी की 26.27 करोड़ की दसवीं किस्त,गन्ना किसानों का हुआ संपूर्ण भुगतान

Doiwala suagr mill released final 10th installment of payment to cane farmers

 

Doiwala suagr mill released final 10th installment of payment to cane farmers.

देहरादून/डोईवाला, 16 जून 2026।डोईवाला शुगर मिल द्वारा पेराई सत्र 2025-26 के गन्ना मूल्य के अवशेष भुगतान हेतु ₹2627.36 लाख (₹26.27 करोड़) की दसवीं एवं अंतिम किश्त जारी कर दी गई है।

इस भुगतान के साथ ही मिल द्वारा विभिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से आपूर्तित गन्ने के मूल्य की कुल ₹7425.30 लाख की देय राशि का शत-प्रतिशत भुगतान पूरा कर दिया गया है।

भुगतान की पूरी राशि किसानों के खातों में पहुंचने से क्षेत्र के हजारों गन्ना उत्पादकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मिल प्रशासन के अनुसार जारी की गई धनराशि के अंतर्गत 22 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक मिल में आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान संबंधित समितियों के माध्यम से किया गया है।

इसमें सहकारी गन्ना विकास समिति, डोईवाला को ₹1485.44 लाख तथा देहरादून समिति को ₹765.30 लाख की राशि जारी की गई है।

इसके अतिरिक्त ज्वालापुर समिति को ₹146.04 लाख, रुड़की समिति को ₹172.83 लाख, दि पांवटा वैली शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पांवटा को ₹37.50 लाख, दि शाकुम्बरी शुगर केन ग्रोवर्स सहकारी समिति, पांवटा को ₹7.91 लाख तथा लक्सर समिति को ₹12.34 लाख का भुगतान भी जारी किया गया है।

डोईवाला शुगर मिल द्वारा सम्पूर्ण गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने से किसानों को आगामी कृषि कार्यों के लिए आर्थिक मजबूती मिलेगी।

समय पर भुगतान होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है तथा वे सरकार और मिल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

किसानों ने समयबद्ध एवं पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान के लिए उत्तराखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह का धन्यवाद किया है।

किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान मिलने से खेती-किसानी से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

गन्ना उत्पादकों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए भुगतान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
пинап