pinko казино
DehradunNationalUttarakhand

नगरासू गुरुद्वारे में व्यवस्थाएं सामान्य, हेमकुंड यात्रा सुरक्षित और सुचारू: जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

Arrangements at Nagrasu Gurudwara normal; Hemkund Yatra safe and smooth: Rudraprayag District Magistrate.

रुद्रप्रयाग,21 जून 2026 : सोशल मीडिया पर नगरासू स्थित गुरुद्वारे को लेकर चल रही अफवाहों का खंडन करते हुए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट किया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि नगरासू गुरुद्वारे को लेकर की जा रही सभी बातें पूरी तरह से असत्य और अपुष्ट हैं।

आपसी विवाद को शांतिपूर्वक संभाला गया

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि नगरासू गुरुद्वारे के भीतर एक आपसी विवाद का मामला सामने आया था।

इस स्थिति को मॉनिटर करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मुस्तैद हैं।

गुरुद्वारे के भीतर वर्तमान में अरदास, लंगर और श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से सुचारू रूप से चल रही है

और सभी व्यवस्थाएं प्रबंधन समिति द्वारा ही संचालित की जा रही हैं।

अकाल सिंह जी निहंग ने जताया प्रशासन का आभार

इसी क्रम में, अकाल सिंह जी निहंग ने स्वयं के पूरी तरह सकुशल होने की जानकारी साझा की है।

उन्होंने समय पर उचित कदम उठाने और स्थिति को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस का विशेष रूप से धन्यवाद व्यक्त किया।

गुरुद्वारे में अरदास-लंगर जारी, सभी व्यवस्थाएं सुचारू

जिलाधिकारी ने बताया कि नगरासू स्थित गुरुद्वारे में अरदास, लंगर एवं यात्रियों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।

गुरुद्वारे में किसी भी प्रकार का कब्जा, हिंसा या बंधक होने की सभी बातें पूर्णतः असत्य एवं अपुष्ट हैं।

गुरुद्वारे की सभी व्यवस्थाएं प्रबंधन समिति द्वारा सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।

सुचारू रूप से चल रही है श्री हेमकुंड साहिब यात्रा

हेमकुंड यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया है।

उन्होंने कहा:

“श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है।

सड़क मार्ग पूरी तरह खुला हुआ है और कहीं भी किसी प्रकार का कोई ट्रैफिक को लेकर व्यवधान नहीं है।

यात्रा को लेकर फैलाई जा रही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

मैं सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित करता हूँ कि वे बेझिझक हेमकुंड यात्रा पर आएं, प्रशासन की ओर से आप सभी का स्वागत है।”

सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान – अपील

जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।

सभी व्यवस्थाएं सामान्य एवं शांतिपूर्ण हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап