pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून : पिस्टल चेक करते ही दब गया ट्रिगर,दोस्त की नाक फटी

Trigger accidentally pulled while checking pistol in Dehradun; friend suffers split nose.

 

देहरादून, 20 जून 2026 — पिस्टल के शौक ने एक युवक को मुसीबत में डाल दिया। शनिवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गोली चलने के मामले में आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 को सुबह करीब 2:30 बजे ओम सिटी स्थित किराये के मकान में हंसराज सैनी नामक युवक अपने दोस्तों को नई पिस्टल दिखा रहा था

इसी दौरान उसके दोस्त गोपाल शर्मा ने पिस्टल चेक करते समय गलती से ट्रिगर दबा दिया,

जिससे निकली गोली हंसराज की नाक के पास लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।

इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर कोतवाली में तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया।

मुखबिर से मिली सूचना पर 19 जून को ही आरोपी गोपाल शर्मा को ओम सिटी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

झूठी कहानी गढ़ने की साजिश

पूछताछ में आरोपी गोपाल ने बताया कि वह हंसराज को पिछले 9-10 सालों से जानता है

और उसके साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।

घटना वाली रात हंसराज ने उसे और उसके एक अन्य साथी शुभम अग्रवाल को अपने फ्लैट पर बुलाया और 65 हजार रुपये में खरीदी गई नई पिस्टल दिखाई

पिस्टल चेक करते वक्त गलती से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।

गोली चलने के बाद आरोपी ने हंसराज को डराया कि पुलिस आएगी तो उसे भी अवैध हथियार रखने के मामले में फंसा दिया जाएगा।

इसके बाद उसने हंसराज को छत पर चढ़कर कहानी गढ़ने को कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई है।

साजिश के तहत खून की कुछ बूंदें छत पर गिराकर कमरे में फैले खून को साफ कर दिया गया।

इसके बाद आरोपी और उसके साथी घायल हंसराज को स्कूटी से इंद्रेश अस्पताल ले गए।

इस दौरान आरोपी ने पिस्टल ओम सिटी के पास झाड़ियों में फेंक दी, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी (उम्र 28 वर्ष) पर पहले भी मारपीट और बलवे के मामले दर्ज हैं।

2024 में पटेलनगर कोतवाली में उसके खिलाफ धारा 147, 279, 323, 352, 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

बरामदगी और पुलिस टीम

01 पिस्टल 32 बोर (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई (प्रभारी, कोतवाली पटेलनगर), व0उ0नि0 प्रमोद शाह, उ0नि0 प्रवीण सिंह पुण्डीर, उ0नि0 विनोद कुमार, कांस्टेबल विपिन कुमार, शिवराज सिंह, बृजमोहन सिंह और कैलाश पवार शामिल रहे।

पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फरार साथी शुभम अग्रवाल की तलाश भी जारी है।

 

Related Articles

Back to top button
пинап