मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी ‘नमो भारत’,160 की रफ्तार से ढाई घंटे में पहुंचेंगे ऋषिकेश
'Namo Bharat' to run from Meerut to Rishikesh; reach Rishikesh in two and a half hours at a speed of 160 kmph.
देहरादून,17 जून 2026 :उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के वासियों के लिए एक बेहद शानदार खबर है।
मेरठ के मोदीपुरम से लेकर ऋषिकेश के सुप्रसिद्ध लक्ष्मणझूला तक हाई-स्पीड ‘नमो भारत’ ट्रेन Namo Bharat Train (आरआरटीएस – RRTS) चलाने का सपना अब हकीकत में बदलने जा रहा है।
उत्तराखंड के Chief Minister Pushkar Singh Dhami के निरंतर प्रयासों के बाद, इस बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना पर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच अंतिम सहमति बन गई है।
इस कॉरिडोर के निर्माण के लिए कुल 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित ट्रैक की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का सर्वे जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात रंग लाई
आपको बता दें कि इसी वर्ष फरवरी (2026) में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू हो चुका है।
इसके बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस हाई-स्पीड नेटवर्क को ऋषिकेश तक विस्तार देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे।
पिछले दिनों सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर इस संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव सौंपा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
परियोजना को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अपर सचिव रीना जोशी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
वहीं एनसीआरटीसी ने भी अपना नोडल अधिकारी तय कर दिया है।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी इस रूट के लिए हरी झंडी मिल चुकी है।
ऐसा होगा 150 किमी का नया रूट
प्रस्तावित योजना के अनुसार, नमो भारत का नया ट्रैक मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन से शुरू होगा।
यहाँ से यह मुजफ्फरनगर होते हुए उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करेगा।
इसके बाद यह ट्रैक रुड़की, हरिद्वार (हर की पैड़ी) से गुजरते हुए ऋषिकेश के अंतिम छोर लक्ष्मणझूला तक पहुंचेगा।
उत्तर प्रदेश में ट्रैक की लंबाई: 72 किलोमीटर
उत्तराखंड में ट्रैक की लंबाई: 78 किलोमीटर
दिल्ली से ऋषिकेश का सफर आधा, पर्यटन को लगेंगे पंख
इस ट्रेन के शुरू होने से उत्तराखंड आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों और दिल्ली-एनसीआर जाने वाले स्थानीय लोगों को विश्वस्तरीय आधुनिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प मिलेगा।
समय की भारी बचत:
वर्तमान में सड़क मार्ग से दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है।
लेकिन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली नमो भारत ट्रेन के शुरू होने के बाद यह सफर महज ढाई से तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।
कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगी नई दिशा: सीएम धामी
परियोजना पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा:
“मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देगा।
इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय जनता को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए केंद्र, यूपी सरकार और एनसीआरटीसी के साथ लगातार समन्वय कर रही है।
हमारा लक्ष्य बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए राज्य में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।”
यह परियोजना आने वाले समय में उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।









