SRHU ने “टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग-2026” में हासिल की वैश्विक पहचान
SRHU achieves global recognition in the "Times Higher Education Rankings 2026"
देहरादून,25 जून 2026 : Swami Rama Himalayan University (SRHU) , जौलीग्रांट ने वैश्विक स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।
प्रतिष्ठित Times Higher Education (THE) Sustainable Impact Ranking-2026 में विश्वविद्यालय को 201-300 Global Rank Band में स्थान प्राप्त हुआ है।
विश्व के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच बनाई पहचान
टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग में विश्वभर के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया गया।
यह रैंकिंग संयुक्त राष्ट्र (United States) के सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) के प्रति विश्वविद्यालयों के योगदान और समाज पर उनके वास्तविक प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है।
एसआरएचयू ने विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह स्थान हासिल किया।
विभिन्न एसडीजी श्रेणियों में एसआरएचयू का प्रभावशाली प्रदर्शन
एसडीजी श्रेणी वैश्विक रैंक
SDG-6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) 89वीं रैंक
SDG-3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण) 201-300 रैंक बैंड
SDG-7 (सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा) 201-300 रैंक बैंड
SDG-12 (जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन) 101-200 रैंक बैंड
SDG-17 (लक्ष्यों के लिए साझेदारी) 201-300 रैंक बैंड
SDG-9 (उद्योग, नवाचार एवं अवसंरचना) 401-600 रैंक बैंड
उत्कृष्ट शिक्षा, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिणाम
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा –
“यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।”
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय न केवल उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
पहले भी मिल चुकी हैं राष्ट्रीय स्तर की मान्यताएँ
इससे पहले भी एसआरएचयू को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
विश्वविद्यालय की ए+ ग्रेडिंग इसकी गुणवत्ता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थागत विकास का प्रमाण है।
गाँवों और समाज के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
अध्यक्ष डॉ. धस्माना ने कहा कि एसआरएचयू का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है।
विश्वविद्यालय ग्रामीण स्वास्थ्य, सामुदायिक सेवा, जनजागरूकता कार्यक्रमों, अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर
टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग में मिली इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
सभी ने इसे विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
डॉ. विजय धस्माना का संदेश
“हम भविष्य में भी उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के मानकों को और ऊँचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारी टीम की मेहनत और समर्पण ने यह उपलब्धि संभव बनाई है।
हम निरंतर सुधार और समग्र विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अवसर प्रदान करते रहेंगे।”








