CrimeDehradunUttarakhand

उत्तराखंड में चलेगा दूध,पनीर,मावा इत्यादि की मिलावट के खिलाफ पुलिस का विशेष जांच अभियान

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिये व्हॉट्सएप्प मैसेज करें

रजनीश सैनी 80770-62107

देहरादून :आने वाले दशहरा,दीवाली आदि त्यौहार को देखते हुए दूध,मावा,पनीर इत्यादि खाद्य पदार्थो में मिलावट करने वालों के खिलाफ एक विशेष जांच अभियान चलाया जायेगा।

महानिदेशक कानून,व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि दशहरा और दीपावली के त्यौहारी सीजन में

खाद्य पदार्थों में मिलावट के सर्वाधिक मामले आते हैं।

इसलिये आगामी दशहरा, दीपावली आदि त्यौहारों को देखते हुए, खाद्य पदार्थों जैसेः- दूध, मावा, पनीर आदि में मिलावट करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध

दिनांक 01 से 31 अक्टूबर 2019 तक एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

श्री अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि आगामी दशहरा, दीपावली आदि महत्वपूर्ण त्यौहारों के अवसर पर दूध, मावा, पनीर, व मावा से बनने वाली मिठाईयों की अधिक खपत होती है,

जिसमें आवश्यकता से अधिक दूध, मावा व पनीर की जरुरत होती है।

जिसका असामाजिक तत्वों द्वारा फायदा उठाकर विभिन्न प्रकार के केमिकल, पाउडर आदि पदार्थ मिलाकर नकली मावा तैयार कर आमजनमानस के जीवन से खिलवाड़ करते हैं।

खाद्य पदार्थों मे मिलावट कारना एक गम्भीर प्रवृत्ति का अपराध है,

जिसमें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 272 से 276 के अन्तर्गत आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

श्री अशोक कुमार ने इसकी कार्ययोजना का ब्यौरा उपलब्ध कराते हुए बताया कि इस विशेष जांच अभियान के लिये उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में एक टीम का गठन किया जायेगा।

मैदानी जनपद में अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर/देहात तथा पर्वतीय जनपद में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे।

अभियान के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों की तकनीकी आवश्यकता पड़ने पर खाद्य विभाग से समन्वय स्थापित किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!