Dehradun

विहिप और बजरंग दल ने मनायी फूलों की होली

देहरादून : मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नही है बल्कि इसका अपना धार्मिक महत्व है।

होली में प्रकृति का सन्देश भी छिपा है कि जिस तरह पेड़-पौधे अपने जीर्ण-शीर्ण वस्त्रों को उतार फेंक नई कोपलों के रूप में नए वस्त्र धारण करते हैं। उसी तरह हमें पुराने-बुरे विचारों को त्याग नए और अच्छे विचारों को अपनाना चाहिए।

फागुन में पड़ने वाला होली का त्योहार बुराइयों को खत्म करने और सभी भेदभाव भूलाकर एक होने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री के पीआरओ ने यह विचार डोईवाला में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल द्वारा आयोजित फूलों की होली के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

दुर्गा वाहिनी की गढ़वाल संभाग प्रमुख भावना शर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक समृद्ध परिचायक है।

कार्यक्रम में अंकित राजपूत नगर संयोजक बजरंग दल,राकेश सिंह नगर अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद्,अविनाश सिंह,वरदान सेठ,विनीत,अरुण,चन्द्रकला ध्यानी,अभिषेक लोधी,विशाल छेत्री,विक्रम सिंह नेगी सहित कईं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!