Politics

बीजेपी मुख्यमंत्री की हार है सुमित्रा मनवाल की चेयरमैन की जीत :हीरा सिंह बिष्ट

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट ने डोईवाला चेयरमैन पद पर सुमित्रा मनवाल की जीत को मुख्यमंत्री के रिपोर्ट कार्ड के रूप में देखते हुए इसे सीधे-सीधे मुख्यमंत्री की हार बताया।

हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की 2 वर्ष की विधानसभा के कार्यकाल के प्रति डोईवाला की जनता की हताशा,निराशा का परिणाम है।

आरोप लगाया कि सूबे की त्रिवेंद्र सरकार ने कांग्रेस के विकास कार्यों की नीतियों को रोकने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सुमित्रा मनवाल की चेयरमैन पद की जीत उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन का एक संकेत है। इस जीत से सत्तारूढ़ भाजपा के लिए आने वाले समय में संकट का काल होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!