pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

बुलेट से जोर-जोर के पटाखे छोड़ना पड़ा भारी,पुलिस ने काटा 20000 रुपये का चालान

बुलेट मोटर साइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसर से जोर-जोर पटाखे छोड़ना एक युवक को महंगा पड़ा है .

इस मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस ने युवक का बीस हजार का चालान काटा है.

> खतरनाक ड्राइविंग के साथ ही बुलेट से छोड़ रहा था पटाखे
> युवक ने बुलेट का साइलेंसर करवाया था मॉडिफाइड
> पुलिस को मिल रही थी बुलेट से पटाखों की शिकायत
> वैध कागज न दिखाने पर बुलेट सीज के साथ 20000 जुर्माना
वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
रजनीश प्रताप सिंह ‘तेज’

देहरादून : देहरादून के एक युवक को बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को मॉडिफाई करके पटाखे फोड़े जाने की आवाज निकालना भारी पड़ा है.

देहरादून पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए युवक की बुलेट सीज करने के साथ ही ₹20000 का जुर्माना लगाया है.

देहरादून के सेलाकुई थाने पर पुलिस को शिकायत मिली कि कुछ असामाजिक तत्व बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर को मॉडिफाई करके रोड पर चलते हुए जोर-जोर से पटाखे फोड़े जाने की आवाजें कर रहे हैं जिस वजह से आम वाहन चालक के साथ ही स्थानीय जनता भी काफी परेशान और असहज हो रही थी .

इस शिकायत के मिलने पर सेलाकुई के थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम गठित कर जब चेकिंग शुरू की तो आज एक युवक वाहन संख्या UK07DH-8847 बुलेट वाहन चालक इकेश्वर पंवार पुत्र अशोक कुमार पंवार निवासी गढी कैंन्ट को सेलाकुई के बीच बाजार में बुलेट वाहन के मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे छोड़ते हुए खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया.

जब पुलिस ने इस वाहन चालक को रोका तो वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल का कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया .इस पर पुलिस ने यातायात नियम के उल्लंघन पर बुलेट वाहन को सीज करने के साथ ही ₹20000 का चालान किया है .

गौरतलब है कि इससे पहले 30 मार्च 2022 को भी दो बुलेट मोटरसाइकिल को मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ने के मामले में सील किया गया था.

पुलिस द्वारा बताया गया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी और मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button
пинап