DehradunUttarakhand

SDRF MOUNT GANGOTRI SUMMIT : महिला इंस्पेक्टर ने किया लीड़,एस.डी.आर.एफ ने किया माउंट गंगोत्री पीक फतह

SDRF MOUNT GANGOTRI SUMMIT : उत्तराखंड की स्टेट डिजास्टर रिलीफ फाॅर्स (State Disaster Relief Force) की एक सत्रह सदस्यीय टीम ने

बेहद चुनौतीपूर्ण साहसिक अभियान में सफलता हासिल करते हुये माउंट गंगोत्री पीक SDRF MOUNT GANGOTRI SUMMIT फतह कर लिया है।

उत्तराखंड पुलिस के लिए ये उपलब्धि और भी अधिक गौरवमयी हो जाती है

क्यूंकि इस माउंट गंगोत्री पीक फतह करने में लेडी इंस्पेक्टर की भूमिका अग्रणी रही है।

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
“यूके तेज” से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107
-Rajneesh Saini

Dehradun : उत्तराखंड के राज्य आपदा प्रतिवादन बल के 11 जवानों द्वारा आज

गंगोत्री -I (21889 फिट) को सुबह 08:15 बजे सफलतापूर्वक समिट कर लिया गया है।

गौरतलब है कि 9 सितम्बर 2021 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा

SDRF गंगोत्री – I पर्वतरोहन अभियान 2021 का फ्लैग ऑफ किया गया था।

17 सदस्यीय SDRF की यह टीम लगातार पीक समिट हेतु आरोहण कर रही थी।

साहस,दृढ़ता और जज़्बे से मिलती है सफलता

पर्वतारोहण मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि यह प्राणपोषक, पुरस्कृत और

जीवन बदलने वाला अनुभव हो सकता है।

यह आम बात नहीं है अपितु इसके लिए अदम्य साहस और कुछ कर गुजरने का जुनून अनिवार्य है।

इस रोमांचित सफर में दृढ़ता व धैर्य दोनों आवश्यक है।

उच्च ऊँचाई पर असहनीय ठंड, ऑक्सीजन की कमी, हिमस्खलन का खतरा

जैसी कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

जिससे पार पाने के लिये शारिरिक और मानसिक दृढ़ता जरूरी है।

खराब मौसम और बर्फ़बारी ने दी कड़ी चुनौती इस अभियान के लिये

17 सदस्यीय टीम का चयन भी किया गया था।

गंगोत्री-I को समिट करने हेतु टीम को लगातार तीन दिवस तक खराब मौसम

व बर्फबारी के कारण समिट कैम्प में ही इंतज़ार करना पड़ा।

29 सितम्बर 2021 को 0030 बजे मौसम थोड़ा ठीक होते ही टीम ने

समिट हेतु समिट कैम्प से आरोहण शुरू किया

व सुबह 0815 पर गंगोत्री-I को सकुशल फतह कर उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराया गया।

महिला इंस्पेक्टर ने किया लीड

एस. डी. आर. एफ SDRF द्वारा इस अभियान के माध्यम से एक नया कीर्तिमान रचा गया है।

यह उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार है कि पर्वतारोहण के ऐसे जोखिम भरे

अभियान की कमान एक महिला ,इंस्पेक्टर अनिता गैरोला द्वारा सम्भाली गयी।

इसके अतिरिक्त 11 सदस्यीय,SDRF की जिस पर्वतारोहण टीम ने गंगोत्री-I को समिट किया ,

उनमे महिला आरक्षी प्रीति मल भी शामिल रही ,

जिन्होंने किसी भी पीक को समिट करने वाली प्रथम महिला कर्मी होने का गौरव हासिल किया है।

उत्तराखण्ड पुलिस का महिला सशक्तीकरण का अनूठा उदाहरण देता एस. डी.आर. एफ

का यह अभियान निश्चित रूप में प्रदेश की सभी नारीशक्ति में साहस एवं नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इस गौरवान्वित करने वाले पल में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार

द्वारा टीम को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!