pinko казино
Uttarakhand

हरेला पर जौलीग्रांट स्कूल में वृक्षारोपण, औषधीय वाटिका विकसित करने का संकल्प

Jolly Grant School pledges to plant trees and develop a medicinal garden on Harela.

जौलीग्रांट:–17 जुलाई 2026, हरेला पर्व के अवसर पर जौलीग्रांट स्थित पीएम श्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट 2, में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य लोगों की सहभागिता से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड संख्या-5 के सभासद राकेश डोभाल ने की, जबकि पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार पुंडीर मुख्य अतिथि रहे।

वार्ड संख्या-6 के सभासद प्रतिनिधि विनीत तथा थानों रेंज के वन दरोगा अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता रानी ने वन विभाग की बंजर भूमि को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की पहल करते हुए वहां औषधीय वाटिका स्थापित करने का संकल्प लिया।

इसके लिए वन विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई है।

वन विभाग ने भी पौधरोपण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

अभियान के तहत अर्जुन, अमलतास, बहेड़ा, आंवला, सहजन, हरड़, बेल, जामुन, नींबू, आम और अनार सहित फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और अधिक से अधिक पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर चंपा कृषाली, कंचन यादव, विशाल यादव, चंद्रप्रकाश पाल, धनीराम, पूरन सिंह रावत, अक्षय चंदेल, शिवराज सिंह, राशि राठौर, प्रवीण कुमार पाल एवं संदीप कुमार सोलंकी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап