देहरादून का बैरागीवाला हत्या कांड : मुख्य आरोपी सहित 03 अभियुक्त हरियाणा से गिरफ्तार
Dehradun's Bairagiwala murder case: Three accused, including the prime suspect, arrested from Haryana.

देहरादून,2 जुलाई 2026 : देहरादून के सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला हत्याकांड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है
बैरागीवाला में बीते दिनों खेत में पानी चलाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी
इस मामले में एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है
घटना के मुख्य आरोपी अमन को उसके दो अन्य साथियों के साथ हरियाणा के यमुनानगर हाईवे पर स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
क्या था पूरा मामला ?
घटना बीते 13 जून 2026 की शाम की है।
ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था।
घटना वाले दिन रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद समेत करीब 30-40 लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन भाइयों—अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।
इस मारपीट में तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत लेहमन अस्पताल ले जाया गया,
जहां उपचार के दौरान विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में नामजद व अन्य अज्ञातों के खिलाफ मु०अ०सँ०- 134/2026, धारा – 103/109/191(2)/3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूर्व में 6 आरोपी जा चुके हैं जेल
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीमें गठित की थीं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के तुरंत बाद 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
रज्जाक (28 वर्ष), निवासी बैरागीवाला
सलमान (24 वर्ष), निवासी बैरागीवाला
जावेद (22 वर्ष), निवासी बैरागीवाला
शहबाज (27 वर्ष), निवासी बैरागीवाला
इम्तियाज (58 वर्ष), निवासी लखनवाला
इन्तजार (32 वर्ष), निवासी बैरागीवाला
आज हुई मुख्य आरोपी समेत 3 की गिरफ्तारी
फरार चल रहे अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
सटीक सुरागरसी और लगातार प्रयासों के बाद आज (02 जुलाई 2026) पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्त अमन को उसके दो मददगार साथियों के साथ हरियाणा के यमुनानगर हाईवे से दबोच लिया।
आज गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का विवरण:
अमन (24 वर्ष) पुत्र मासूम, निवासी बैरागीवाला (मुख्य आरोपी)
सावेज (21 वर्ष) पुत्र अल्लारक्खा, निवासी बैरागीवाला
आजम पुत्र युनूस, निवासी बैरागीवाला
कामयाबी पाने वाली पुलिस एवं SOG टीम:
इस कत्ल और फरार आरोपियों को दबोचने में स्थानीय पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने अहम भूमिका निभाई:
कोतवाली सहसपुर टीम:
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, वरिष्ठ उप-निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी, उप-निरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल त्रेपन सिंह, कांस्टेबल बृजपाल सिंह, कांस्टेबल फरमान और कांस्टेबल मंजीत कुमार।
SOG देहात टीम:
प्रभारी निरीक्षक खुशीराम पाण्डे, उप-निरीक्षक विनोद राणा, कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार।







