pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

डोईवाला : 06 महीनों से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Doiwala: Rape accused with ₹25,000 bounty, absconding for six months, arrested.

देहरादून : उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत देहरादून पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दून पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत

पिछले 6 महीनों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को हरिद्वार से धर दबोचा है.

पकड़ा गया आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था.

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला कोतवाली डोईवाला का है,

जहाँ बीती 15 दिसंबर 2025 को एक पीड़ित पिता ने तहरीर दर्ज कराई थी.

शिकायत के अनुसार, उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले कैलाश नाम के व्यक्ति ने उनकी नाबालिग बेटी (जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है) को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0- 326/2025 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 137(2), 65(1) और धारा 5 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था.

एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

घटना के बाद से ही आरोपी कैलाश लगातार फरार चल रहा था।

वह पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार अपने छिपने के ठिकाने बदल रहा था।

आरोपी की लगातार फरारी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा

उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था

और उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस टीमों ने सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) का सहारा लिया।

सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी इस समय हरिद्वार के अलीपुर इब्राहिमपुर इलाके में छिपा हुआ है.

सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला और एसओजी (SOG) देहात की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की और आज 12 जुलाई 2026 को वांछित अभियुक्त कैलाश को ओम पैकेजिंग फैक्ट्री के पास, अलीपुर (हरिद्वार) से गिरफ्तार कर लिया.

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

कैलाश चंद्र पुत्र जसराज,

निवासी बुराखन बैयवार, थाना लाडगढ, जिया बैयवार, राजस्थान,

हाल पता

ओम पैकेजिंग फैक्ट्री, बहादराबाद, हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष,

पुलिस टीम 
01- निरी0 खुशी राम पाण्डेय, प्रभारी एस0ओ0जी0 ग्रामीण
02- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत, कोतवाली डोईवाला
03- उ0नि0 विनोद राणा, एस0ओ0जी0
04- कानि0 अजय रावत
05- हे0का0 विपिन सैनी, एस0ओ0जी0
06- का0 सोनी कुमार, एस0ओ0जी0
07- का0 मनोज कुमार, एस0ओ0जी0
08- का0 विपिन राणा, एस0ओ0जी0
09- म0का0 जमुना नेगी, एस0ओ0जी0

Related Articles

Back to top button
пинап