pinko казино
DehradunEnvironmentUttarakhand

जूडिशल मजिस्ट्रेट और एडवोकेट्स का ग्रीन संकल्प,डोईवाला कोर्ट परिसर में रौंपा पौधा

Judicial Magistrate and advocates take a 'green pledge'; sapling planted in the Doiwala court complex.

देहरादून,3 जुलाई 2026 : बढ़ते वैश्विक तापमान और पर्यावरण संकट के बीच आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वाधान में डोईवाला कचहरी परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट (डोईवाला) सांची अग्रवाल, न्यायालय के कर्मचारियों और परवादून बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

“न्यायिक तंत्र और अधिवक्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है पर्यावरण” : सांची अग्रवाल

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट सांची अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण में न्यायिक अधिकारियों और कानूनी जगत से जुड़े लोगों की भूमिका को रेखांकित करते हुए एक बेहद प्रभावशाली संदेश दिया।

उन्होंने कहा:

“आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और अनियंत्रित रूप से बढ़ते तापमान की गंभीर चुनौती से जूझ रही है।

एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना सिर्फ अदालतों के भीतर नहीं, बल्कि समाज को एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण देने से भी जुड़ी है।

पर्यावरण का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

हमें यह समझना होगा कि हर बड़ा बदलाव एक छोटे से कदम से शुरू होता है।

अपने आस-पास को हरा-भरा बनाने के लिए आज एक छोटा सा पौधा लगाना, आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है।

प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी हमारा अस्तित्व सुरक्षित रहेगा।”

यूरोप के बदलते मौसम से लें सबक: मनोहर सिंह सैनी

कार्यक्रम में परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने भी अधिवक्ताओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए वैश्विक उदाहरण के साथ अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा:

“वकील समाज का आईना होते हैं, और जब बात पर्यावरण की हो तो अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों की संयुक्त भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

आज यूरोप जैसे ठंडे देशों में भी भीषण हीटवेव (गर्मी की लहर) चल रही है,

जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रकृति अब और बर्दाश्त नहीं करेगी।

अगर हम आज सजग नहीं हुए और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया,

तो ग्लोबल वार्मिंग का यह संकट हमारी पूरी व्यवस्था को झकझोर देगा।

हमें आज से ही हर खाली जगह को हरा-भरा करने का संकल्प लेना होगा।”

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में न्यायिक और विधिक जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायालय कर्मचारी कल्याण लोधी, प्रशांत खत्री, कविता, चीनू, आमिर, मोहम्मद आजम के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ता अशरफ अली, अरुण कुमार, महताब आलम, मोहम्मद कैफ और संदीप सहित अधिवक्ता व कचहरी स्टाफ उपस्थित रहा।

सभी ने मिलकर रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button
пинап