Dehradun

महिलाओं ने की गार्डन कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

वेब मीडिया के विश्वसनीय नाम
यूके तेज से जुड़ने के लिये
वाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : श्री दुर्गा महिला मंडल की महिलाओं ने आज सुगर मिल गार्डन कॉलोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.

महिला मंडल की अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि गार्डन कॉलोनी का कूड़ादान टूटा हुआ होने के कारण विगत कई दिनों से कॉलोनी के अंदर कूड़े का ढेर लगा हुआ है और सफाई कर्मी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

इस कूड़े के ढेर के कारण कॉलोनी में गंदगी फैलने के कारण मक्खी-मच्छर पैदा हो गए हैं जिन से विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है.

मंडल महामंत्री रजनी देवी ने कहा कि गार्डन कॉलोनी की सफाई व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किए जाने की आवश्यकता है.

मंडल उपाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जहां स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वही उसे धरातल पर उतारने के लिए स्थानीय निकाय और जन सहभागिता आवश्यक है.

अंजू बिष्ट ने गार्डन कॉलोनी से नियमित रूप से साफ सफाई करने के साथ ही फागिंग मशीन का इस्तेमाल करने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button