ऋषिकेश में भाई-बहनों का खूनी खेल: पिता की संपत्ति के लिए बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, दून पुलिस ने भेजा सबको जेल
"Bloody Clash Between Siblings in Rishikesh: Kicks and Punches Fly Over Father's Property in the Middle of the Street; Dehradun Police Arrest All Five."

ऋषिकेश, 19/07/2026 : ऋषिकेश में पिता की पैतृक संपत्ति पर कब्जे को लेकर भाई-बहनों के बीच का विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष बीच सड़क पर ही एक-दूसरे पर हमला करने पर उतारू हो गए
पुलिस ने जब उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो वे और ज्यादा उग्र हो गए
सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो महिलाओं सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
क्या है पूरा मामला?
19 जुलाई 2026 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को सूचना मिली कि मायाकुण्ड की गली नंबर 5 में पैतृक संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच भारी विवाद चल रहा है
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची
वहाँ दो पक्ष, जो आपस में भाई-बहन थे, अपने पिता की संपत्ति के हक के लिए आपस में गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू थे
पुलिस के सामने ही करने लगे हंगामा
पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत कराने और कानून हाथ में न लेने की काफी हिदायत दी, लेकिन संपत्ति के विवाद में अंधे हो चुके दोनों पक्ष और ज्यादा आक्रोशित हो गए
पुलिस के सामने ही ,दोनों ही पक्ष और अधिक आक्रोशित होकर आपस में लड़ाई-झगड़ा करने लगे जिससे पूरे इलाके में शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना पैदा हो गई
पुलिस ने बिना देरी किए दोनों पक्षों से 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को धारा 170 (1)/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत गिरफ्तार कर लिया
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
दिवाकर साना (पुत्र स्व. दुलाल चन्द्र साना), निवासी: श्यामपुर, ऋषिकेश (उम्र 46 वर्ष)
दिनेश कुमार साना (पुत्र दुलाल चन्द साना), निवासी: श्यामपुर, ऋषिकेश (उम्र 48 वर्ष)
श्रीमती मीना मण्डल (पत्नी सुखदेव मण्डल), निवासी: पीलीभीत, उत्तर प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
अभिलाष कुमार (पुत्र रामकेश्वर सिंह), निवासी: मायाकुण्ड, ऋषिकेश (उम्र 32 वर्ष)
श्रीमती रेखा साना (पत्नी अभिलाष कुमार), निवासी: मायाकुण्ड, ऋषिकेश (उम्र 32 वर्ष)
मुस्तैद पुलिस टीम:
सार्वजनिक स्थान पर उपद्रवियों को काबू करने वाली पुलिस टीम में ये शामिल रहे:
निखलेश बिष्ट (उप-निरीक्षक)
अमित राणा (कांस्टेबल)
अंगेश्वर (कांस्टेबल)
पूजा (महिला कांस्टेबल)








