pinko казино
DehradunUttarakhand

होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में “अलंकरण समारोह” संपन्न

Investiture Ceremony Concludes at Holy Angel Senior Secondary School

देहरादून : आज होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) संपन्न हुआ.

इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को छात्र परिषद (Student Council)

के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.

समारोह का विधिवत शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वाती पांडे एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया.

नवनिर्वाचित छात्र परिषद को सौंपी गई जिम्मेदारी

अतिथियों और प्रधानाचार्या द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैच एवं सैश (Sash) पहनाकर अलंकृत किया गया.

छात्र परिषद के मुख्य पदों पर इन विद्यार्थियों का हुआ चयन

हेड बॉय : आर्यन चौहान

हेड गर्ल: अक्षिता रावत

स्कूल कैप्टन: आयुष सिंह नेगी

स्कूल वाइस कैप्टन: समृद्धि सेमवाल

स्पोर्ट्स कैप्टन: श्वेता रावत

स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन: सुजल सिंह

अनुशासन प्रभारी: आरुषि एवं आयुषी

सांस्कृतिक प्रभारी: अनामिका एवं साधना

इसके साथ ही विद्यालय के चारों सदनों (Houses) के कप्तानों और उप-कप्तानों की घोषणा भी की गई

एमराल्ड हाउस: कप्तान – लखविंदर, उप-कप्तान – अंशिका

रूबी हाउस: कप्तान – कशिश, उप-कप्तान – शौर्य

सफायर हाउस: कप्तान – आयशा, उप-कप्तान – अनुराग

टोपाज हाउस: कप्तान – तोशी, उप-कप्तान – शौर्य

पदभार ग्रहण करने के पश्चात विद्यालय समन्वयक (Coordinator) हरप्रीत कौर ने सभी नवनिर्वाचित छात्र नेताओं को उनके कर्तव्यों, निष्ठा और जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई.

विद्यालय के संस्थापक डॉ. देवी प्रसाद बछेती ने सभी चुने गए छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं

उन्होंने कहा, “नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यालय व समाज के प्रति कर्तव्य निभाने का अवसर है

छात्र परिषद के सदस्यों को अपने आचरण से अन्य विद्यार्थियों के लिए एक आदर्श स्थापित करना चाहिए।”

क्या कहा प्रधानाचार्या ने

प्रधानाचार्या स्वाती पांडे ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अनुशासन और
प्रबंधन के महत्व पर बल दिया

उन्होंने कहा कि कम उम्र में मिलने वाली ऐसी जिम्मेदारियां बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सही निर्णय लेने के कौशल का विकास करती हैं.

ये लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर विद्यालय समन्वयक हरप्रीत कौर , भावना डंग , सुमन , माया , मानसी, कुलवीर सिंह आदि मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
пинап