pinko казино
DehradunUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की संभावना,7 जिले हाई अलर्ट पर

Possibility of heavy rain and flash floods in Uttarakhand; 7 districts on high alert.

देहरादून,30 जुलाई 2026 : मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 31 जुलाई को राज्य के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद शासन और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा के कारण जलभराव और फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका जताई गई है।

इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने संबंधित सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और राहत-बचाव दलों को 24×7 तैयार रखने के आदेश जारी किए हैं।

शासन के सख्त निर्देश:

मार्ग खुलवाने से लेकर बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता

त्वरित राहत व बचाव: एसडीआरएफ (SDRF), पुलिस, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी (PWD), बीआरओ (BRO) और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सड़कें तुरंत खोलने के आदेश:

पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की स्थिति में रास्तों को बिना देरी के खोलने के लिए जेसीबी और भारी मशीनरी संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई हैं।

छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च:

विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार जिला प्रशासन को आवश्यक निर्णय (जैसे अवकाश या समय में बदलाव) लेने की छूट दी गई है।

आपदा प्रबंधन सचिव की अपील:

अनावश्यक यात्रा से बचें

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने आम जनता और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि:

उफनते नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ियों के पास जाने से बचें।

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का सटीक हाल जानकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों का कड़ाई से पालन करें।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:

किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए नागरिक 112 (इमर्जेंसी सेवा), 1070 (राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष) अथवा 1077 (जिला आपदा नियंत्रण कक्ष) पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
пинап