Dehradun

बजरंग दल,विहिप,दुर्गा वाहिनी ने किया हाथरस गैंगरेप आरोपियों का पुतला दहन

सटीक और विश्वसनीय न्यूज़ के लिए रजनीश सैनी
द्वारा संचालित न्यूज़ वेब चैनल “यूके तेज”
से जुड़ें व्हाट्सएप्प करें 8077062107

देहरादून : आज डोईवाला चौक पर विश्व हिंदू परिषद 

बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी द्वारा हाल ही में हुए

गैंगरेप पीड़िता के आरोपियों का पुतला दहन किया ।

 डोईवाला नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि आए

दिन हो रहे महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न,बलात्कार जैसी

घटनाओं ने भारत की महिलाओं में खौफ भर दिया है।

जिससे भारत की बेटी स्वयं असुरक्षित महसूस कर रही है

एक ओर भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसारित है वहीं दूसरी

और ऐसी ऐसी घटना भारतीय कानून और महिला सुरक्षा पर

एक बड़ा सवाल है।

वर्तमान में हुए हाथरस में एक युवती के

साथ गैंगरेप से पूरे देश की जनता में आक्रोश है ।

वही इतनी बड़ी घटना के बाद बालमपुर,आजमगढ़ ,बुलंदशहर 

तथा आरा,राजस्थान में बच्चियों का बलात्कार कर जान से मारने जैसी

अपराधी घटना वास्तव में यह सोचने पर मजबूर कर देती है

कि ऐसे अपराधिक मानसिकता वाले लोगों में ना तो देश के

प्रति सम्मान है और ना ही कानून को लेकर कोई डर।

प्रखंड संयोजिका भावना ठाकुर ने देश के राष्ट्रपति

से अपील करते हुए कहा है कि गैंगरेप जैसे

संगीन अपराध के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के

माध्यम से ऐसे केस का त्वरित निस्तारण किया जाए

जिससे देश की बेटियां स्वंय को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें।

इस अवसर पर अपना आक्रोश व्यक्त करने वालों में

मौके पर डोईवाला नगर संयोजक अविनाश सिंह प्रखंड संयोजक

अंकित राजपूत ,प्रखंड सह संयोजक सुमित वर्मा नगर

सह संयोजक सुमित राजपूत, नगर सुरक्षा प्रमुख नितिन पवार,

प्रखंड सुरक्षा प्रमुख जतिन राजपूत गोरक्षा आंदोलन समिति जिला

सह संयोजक पंकज राजपूत, करण कनौजिया खंड मंत्री फूलचंद ,

खंड सुरक्षा प्रमुख शुभम , प्रखंड मंत्री संतोष,प्रखंड उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह,

गोपाल ,अनु राजपूत, दुर्गा वाहिनी से नगर संयोजिका शशि उनियाल ,

कमलेश, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!