गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चमका “हिम्स जौलीग्रांट” का नाम, डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय बने रिकॉर्ड का हिस्सा
"HIMS Jollygrant" shines in the Guinness World Records; Dr. Hemchandra Pandey becomes part of the record.


देहरादून,19 अगस्त 2026 : हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के निदेशक (चिकित्सालय सेवाएं) डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर संस्थान और पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
डॉ. पाण्डेय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई एक ऐतिहासिक उपलब्धि के प्रतिभागी एवं आयोजन समिति के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं।
17,999 दर्शकों ने एक साथ देखी एआई पर आधारित लाइव स्ट्रीम
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की गवर्निंग बॉडी के सदस्य डॉ. पाण्डेय ने ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर’ विषय पर आयोजित विशेष लाइव सत्र में प्रमुख सहभागिता निभाई।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाणपत्र के अनुसार, यूट्यूब पर स्वास्थ्य सेवा में एआई विषय पर आयोजित इस लाइव सेशन को एक साथ 17,999 दर्शकों ने देखा।
यह किसी स्वास्थ्य शिक्षा लाइव स्ट्रीम को एक समय पर सबसे अधिक दर्शकों द्वारा देखे जाने का एक नया विश्व रिकॉर्ड है।
चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक और एआई के बढ़ते महत्व का प्रतीक
यह विश्व रिकॉर्ड चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक तकनीक के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में एनबीईएमएस के अध्यक्ष डॉ. अभिजात सेठ के साथ डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय की सक्रिय भूमिका रही है।
उनकी इस सफलता से न केवल हिम्स जौलीग्रांट बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।
नवाचार और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है हिम्स
हिम्स जौलीग्रांट लगातार चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और आधुनिक तकनीकों को अपनाने में नए आयाम स्थापित कर रहा है।
संस्थान से जुड़े चिकित्सकों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हिम्स की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को और अधिक मजबूती प्रदान करती हैं।







