pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

देहरादून में दिनदहाड़े फायरिंग मामला : 4 बलवाई गिरफ्तार,”पढ़ाई की आड़ में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं”-SSP

Broad-daylight shooting incident in Dehradun: 4 rioters arrested; "Hooliganism under the guise of studies will not be tolerated" – SSP.

 

देहरादून,21 अगस्त 2026 : पटेलनगर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।

एसएसपी देहरादून ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और गोलीबारी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और फायरिंग

20 अगस्त 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम को स्विफ्ट कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी।

घटना में साहिल नाम का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था।

घायल साहिल को उसके साथियों द्वारा इलाज के लिए महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

CCTV फुटेज से खुला घटना का पूरा सच

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जांच में सामने आया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था।

पहले पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य और आर्यन समेत अन्य युवकों ने दूसरे पक्ष के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

उन्होंने दूसरे पक्ष के वाहन में भी तोड़फोड़ की थी।

दो अलग-अलग जगहों पर चलाई गईं गोलियां

जवाब में दूसरे पक्ष के गुरमीत और उसके साथियों ने पहले पक्ष पर आईटीएस कॉलेज के पास फायरिंग कर दी।

इसके बाद कार सवार युवकों का पीछा किया गया।

पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास कार सवारों ने दोबारा गोली चला दी

इस दूसरी फायरिंग में साहिल नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया।

सार्वजनिक स्थान पर हिंसा फैलाने पर सख्त एक्शन

बीच सड़क पर हुई इस फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में खौफ फैल गया।

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों के 11 नामजद और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कोतवाली पटेलनगर में बीएनएस की धारा 125, 191(2), 3(5) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

सुजल पाल (21 वर्ष), निवासी शामली, उत्तर प्रदेश।

आदित्य मलिक (23 वर्ष), निवासी पटेलनगर, देहरादून।

अंशुल (23 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार (हाल निवासी पटेलनगर)।

आर्यन (22 वर्ष), निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।

अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी

घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद गुंसाई और व.उ.नि. प्रमोद शाह शामिल रहे।

साथ ही उ.नि. विनोद कुमार, ओमवीर सिंह, बलवीर सिंह रावत और कानि. राजदीप व राहुल ने मुख्य भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
пинап