
देहरादून,17 अगस्त 2026 : परवादून जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक डोईवाला ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसके साथ ही पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई।
कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी राहुल सैनी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है
जनता की समस्याओं के समाधान का संकल्प
बैठक में मौजूद सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
उन्होंने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं: शूरवीर सिंह सजवाण
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के सभी साथियों को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।
सभी को टीम भावना के साथ काम करना होगा।
उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
साथ ही, आगामी चुनावों के लिए सभी को सक्रिय रहने की सलाह दी।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा: मोहित उनियाल
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है।
नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन में नई ऊर्जा आएगी।
इससे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
जनता के बीच जाकर संघर्ष करें: गौरव सिंह
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है।
पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी होंगी।
उनके समाधान के लिए संघर्ष करना होगा। नई टीम पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल: हेमा पुरोहित
कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा जनता के लिए समर्पित रहे हैं।
नई कार्यकारिणी बनने से युवाओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
सभी मिलकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे।
शोक सभा और 2 मिनट का मौन
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
पदाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने की अपील की गई।
बैठक के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट और ऋषिकेश में बिजली विभाग की लापरवाही से मां-बेटी की हुई मृत्यु पर शोक जताया गया।
सभी उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।
बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, पीआईसी प्रबंधक मनोज नौटियाल, प्रदेश सचिव राकेश सिंह, नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, ताजिंदर सिंह ताज, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, रेखा बहुगुणा, गजेंद्र विक्रम शाही, मीडिया प्रभारी राहुल सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अनुज कन्नौजिया, रेखा कांडपाल सती, अफसाना अंसारी, कमलेश शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, रश्मि देवराडी, गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, महेश कुकरेती, रमेश सोलंकी, मुकेश प्रसाद, राहुल खरोला और सुनील बर्मन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।






