साकिर हुसैन का अनूठा ‘बर्थडे गिफ्ट’, जौलीग्रांट में 8 वर्षीय मासूम के लिए किया रक्तदान
Zakir Hussain's unique 'birthday gift': Donated blood for an 8-year-old child at Jollygrant.

देहरादून,20 अगस्त 2026 : अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ के अध्यक्ष साकिर हुसैन एडवोकेट ने समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
उन्होंने अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के बजाय हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती 8 वर्षीय मासूम के लिए रक्तदान किया।
मासूम के लिए अस्पताल पहुंचकर किया रक्तदान
गंभीर बीमारी से जूझ रहे 8 वर्षीय मासूम को आपातकालीन स्थिति में रक्त की तत्काल आवश्यकता थी।
जैसे ही इसकी जानकारी साकिर हुसैन को मिली,
वे बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया।
उन्होंने अपने विशेष दिन को व्यक्तिगत जश्न तक सीमित न रखकर एक जरूरतमंद बच्चे का जीवन बचाने के लिए समर्पित कर दिया।
रक्तदान जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम: साकिर हुसैन
साकिर हुसैन ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं,
बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का माध्यम है।
जन्मदिन या सालगिरह जैसे खास मौकों पर रक्तदान करने से समाज में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश जाता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
मानवता की सेवा में जुटी ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’
‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ लगातार जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और जागरूकता फैलाने का काम कर रही है।
समिति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रक्त की कमी के कारण किसी भी मरीज का इलाज न रुके।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष एडवोकेट शहदाब हसन भी उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।







