pinko казино
CrimeDehradunUttarakhand

भागवत कथाओं से चेन उड़ाने वाला पंजाब का ‘समाना गैंग’ बेनकाब, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

Punjab's 'Samana Gang', known for snatching chains at Bhagwat Katha events, busted; 4 arrested, including 2 women.

देहरादून,20 अगस्त 2026 : एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने धार्मिक आयोजनों में चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पटेलनगर पुलिस ने पंजाब के चर्चित ‘समाना गैंग’ के 2 महिलाओं समेत 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

भागवत कथा के दौरान महिलाओं को बनाते थे निशाना

बीती 10 अगस्त 2026 को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भागवत कथा के दौरान चार महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए थे।

पीड़िताओं की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में चोरी के 3 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

CCTV और गोपनीय सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों का हुलिया प्राप्त किया।

जांच के दौरान पुलिस को घटना में पंजाब के पटियाला निवासी चर्चित ‘समाना गैंग’ के शामिल होने की पुख्ता जानकारी मिली।

19 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंग के सदस्य किसी नई वारदात की फिराक में दोबारा देहरादून आए हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार बाईपास रोड से चेकिंग के दौरान 2 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।

यूट्यूब और सोशल मीडिया से ढूंढते थे कथा स्थल

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मूल रूप से पंजाब के पटियाला स्थित समाना गांव के रहने वाले हैं।

वे सोशल मीडिया और यूट्यूब के माध्यम से विभिन्न शहरों में होने वाली भागवत कथाओं की जानकारी जुटाते थे।

इसके बाद गिरोह की महिलाएं कथा स्थल पर जाकर भजन-कीर्तन के बहाने श्रद्धालुओं की भीड़ में शामिल हो जाती थीं।

मौका मिलते ही कटर से महिलाओं के गले की चेन काटकर बाहर खड़ी अपनी गाड़ी से गिरोह के अन्य सदस्यों संग फरार हो जाती थीं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

अजय सिंह (26 वर्ष) – निवासी चावड़ा बाजार, पटियाला, पंजाब

गुरुप्रीत सिंह (28 वर्ष) – निवासी बरनाला, पंजाब

हरजिंदर कौर उर्फ रानी (40 वर्ष) – निवासी पटियाला, पंजाब

पूजा कौर उर्फ लाडी (48 वर्ष) – निवासी चावड़ा बाजार, पटियाला, पंजाब

बरामदगी

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की 3 सोने की चेन, 10,000 रुपये नगद, 1 चेन कटर और घटना में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (HR26AX2739) बरामद की है।

पुलिस टीम

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह पुंडीर, जयवीर सिंह, विक्रम सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, महेंद्र सिंह राणा सहित एसओजी के कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
пинап