DehradunExclusivePolitics

पूर्व विधायक और उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन संयुक्त संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह वर्मा का देहांत

देहरादून : पूर्व में रही मसूरी विधानसभा से विधायक रहे रणजीत सिंह वर्मा का आज देहांत हो गया।

श्री वर्मा उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन संयुक्त संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।

वह जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल में ईलाज के लिये भर्ती थे।

मसूरी विधानसभा से दो बार विधायक रहे रणजीत सिंह वर्मा काफी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे।

“यूके तेज़” से बातचीत करते हुए उनके पुत्र अजय वर्मा ने बताया कि

उनके फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत के बाद उन्हें जॉलीग्रांट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

जहां उन्होंने आज अपनी अंतिम सांस ली।

उनकी उम्र 85 वर्ष की थी।

पूर्व में रही मसूरी विधानसभा से रणजीत सिंह वर्मा ने पहली बार वर्ष 1977 के विधानसभा चुनाव में

किशोरी लाल सकलानी को चुनाव हराकर विजय प्राप्त की थी।

यह चुनाव उन्होंने जनता पार्टी के टिकट से लड़ा था।

इसके बाद दूसरी बार वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 1989 में चुनाव जीतकर विधायक रहे थे।

उनकी उत्तराखंड में किसानों,गरीबों और मजदूरों के नेता के रूप में अलग पहचान रही है।

वो गन्ना कृषक पब्लिक इंटर कॉलेज के लंबे समय तक प्रबंधक भी रहे हैं।

उनके निधन पर दून घाटी कॉलेज ऑफ़ प्रोफेशनल एजुकेशन के एमडी वीरेंद्र सिंह चौहान ,कांग्रेस नेता अनिल सैनी,गुलशन अरोड़ा,कमल अरोड़ा,चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल,पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार,चेतन कोठारी,

वीरेंद्र दत्त ममगाई, डी एस कंडारी,नरेश ,जे पी चमोली, आलोक जोशी,

ओम प्रकाश, अस्वनी,विवेक,चेतन कोठारी,आशुतोष डबराल,

मयंक,वेद प्रकाश,उदय पाल,सुदेश,रोशन आदि ने शोक व्यक्त किया है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!