CrimeDehradunExclusive

हॉस्पिटल में एडमिट डेंगू से पीड़ित दंपति के घर रजनीचरों का धावा

देहरादून :डोईवाला में तेजी से फ़ैल रहे डेंगू के रोग से पीड़ित और ईलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती एक दंपति के घर में अज्ञात रजनीचरों ने धावा बोल दिया।

डोईवाला के प्रेमनगर बाजार की पांडेय जी वाली गली में हरीराम जायसवाल के पुत्र अनिल जायसवाल का परिवार रहता है।

पिछले कुछ दिनों से अनिल जायसवाल और उनकी पत्नी कुसुम जायसवाल डेंगू के बुखार की चपेट में हैं।दोनों जायसवाल पति-पत्नी डेंगू के ईलाज के लिये हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

पिछली रात उनके प्रेमनगर वाले घर में कोई भी परिवार का सदस्य नही था।

स्थानीय व्यक्तियों के अनुसार माना जा रहा है कि घर खाली देखकर रात के समय घूमने वाले स्मैक के आदी नशेड़ी कुछ पैसा-सामान की तलाश में घर में किसी तरह से दाखिल हो गये।

उनके द्वारा घर का सामान इत्यादि उलट-पुलट किया गया है।जायसवाल दंपति के हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण न्यूज़ कंपोज़ किये जाने तक नुकसान का सही आंकलन नही हो पाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!