Dehradun

दुःखद : पब्लिक इंटर कॉलेज की अध्यापिका की मृत्यु

देहरादून : विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही पब्लिक इंटर कॉलेज की अध्यापिका कंचन सिरोला की आज मृत्यु हो गयी है।

डोईवाला के पब्लिक इंटर कॉलेज में शिक्षणरत श्रीमती कंचन सिरोला को लगभग 6 दिन पूर्व पीलिया रोग होने की शिकायत हुई।

प्रारंभिक जाँच के बाद उनका डॉक्टरी ईलाज शुरू किया गया।

जिसके बाद उन्हें जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।

हिमालयन हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा लीवर ट्रांसप्लांट के लिए दिल्ली के हॉस्पिटल की सलाह भी दी गयी थी।

ईलाज के दौरान आज शाम लगभग 7:30 बजे उनकी मृत्यु हो गयी है।

वह पीआईसी में हिंदी विषय की अध्यापिका थी और पीटीए शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी।

इनके पति देवेंद्र सिरोला 108 आपात सेवा में कार्यरत हैं।

इनके निधन पर पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोज नौटियाल,अनिल सैनी,प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार,चेतन कोठारी,कमल अरोड़ा,चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल,

वीरेंद्र दत्त ममगाई, डी एस कंडारी,नरेश ,जे पी चमोली, आलोक जोशी,

ओम प्रकाश, अश्विनी,विवेक,चेतन कोठारी,आशुतोष डबराल,

मयंक,वेद प्रकाश,उदय पाल,सुदेश,रोशन आदि ने शोक व्यक्त किया है। 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!