DehradunPolitics

‘कलयुग’ में ‘सतयुगी पुरुष’ थे आंदोलनकारी,पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा,श्रद्धांजलि सभा की आयोजित

“यूके तेज़” न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिये व्हाट्सएप्प कीजिये

रजनीश सैनी —80770-62107

(रजनीश सैनी/संजय राठौर)

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश के पृथक राज्य आंदोलन के अग्रणी आंदोलनकारी और पूर्व विधायक रणजीत सिंह वर्मा की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक शोक सन्देश के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज सुबह कालूवाला के राजेश्वरी फार्म हाउस में ‘स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा मेमोरियल समिति’ के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

अपने संबोधन में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि ,”रणजीत सिंह वर्मा ने केवल उत्तराखंड आंदोलनकारी थे

बल्कि एक समाज सुधारक और किसानों के हिमायती भी थे।

आप विडियो देखियेगा :—-

वो इस कलयुग में ‘सतयुगी पुरुष’ थे।

वो बिरले व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने दो बार उत्तर-प्रदेश में विधायक रहने के बाद भी एक साधारण जीवन जीया है।

उत्तराखंड के पृथक राज्य आंदोलन में उनका अमूल्य योगदान है।”

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा का जीवन उत्तराखंड राज्य,गरीब-किसानों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है।

श्रद्धांजलि सभा का संचालन शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह कृषाली ने और अध्यक्षता पूर्व प्रधान राधेश्याम बहुगणा ने की।

इस शोक सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,रणजीत सिंह वर्मा के पुत्र अजय वर्मा व अरुण वर्मा के अलावा

देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा,पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट,राज्य लोकसेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर सुमेर चंद रवि,

रायपुर के ज्येष्ठ प्रमुख अश्विनी बहुगुणा,राजेंद्र खत्री,शिक्षक नेता चंद्रपाल,मनोज नौटियाल,रविन्द्र सिंह सोलंकी ,सागर मनवाल,नरेश मनवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!