pinko казино
DehradunUttarakhand

इंसानियत सर्वोपरि: गंभीर रूप से बीमार रुद्रप्रयाग के मरीज के लिए देवदूत बना ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ का योगेश

Humanity Above All: Yogesh of the 'Ek Madad Blood Group Samiti' became a guardian angel for a critically ill patient from Rudraprayag.

देहरादून : मानवता और सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’

के सक्रिय सदस्य योगेश सिंगारी ने एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए नि:स्वार्थ भाव से एसडीपी (SDP) दान किया है.

उनके इस सराहनीय प्रयास से न केवल एक अनमोल जीवन सुरक्षित हुआ

, बल्कि संकट में घिरे एक परिवार को भी बड़ी राहत मिली है.

मात्र 8 हजार रह गई थी प्लेटलेट्स

रुद्रप्रयाग निवासी 54 वर्षीय जगपाल सिंह वर्तमान में हिमालयन जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती हैं

और फेफड़ों (लंग्स) की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं.

उपचार के दौरान अचानक उनकी प्लेटलेट्स काउंट गिरकर मात्र 8 हजार रह गई थी

मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने आपातकालीन स्थिति में ‘B पॉजिटिव’ एसडीपी (Single Donor Platelets) की अति आवश्यकता बताई

अचानक आई इस मुसीबत से मरीज के परिजन अत्यधिक चिंतित और परेशान थे.

4 घंटे की प्रक्रिया के बाद किया SDP डोनेट

अस्पताल में आवश्यक मेडिकल टेस्टिंग के बाद योगेश सिंगारी परफेक्ट डोनर पाए गए

इसके बाद उन्होंने लगभग 4 घंटे का समय देकर ब्लड बैंक में एसडीपी डोनेट किया

इस पुनीत कार्य के दौरान कोटद्वार के वरिष्ठ ब्लड वालंटियर दलजीत सिंह जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

और उन्होंने डोनर का उत्साहवर्धन किया।

“योगेश सिंगारी हमारे रियल हीरो हैं” — साकिर हुसैन

समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने योगेश सिंगारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“योगेश हमारे वास्तविक नायक (Real Hero) हैं,

जिन्होंने एक अनजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए अद्भुत तत्परता दिखाई।”

“वे पहले भी कई बार रक्तदान कर कई लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं

पूरी समिति उनके इस सेवा भाव का हृदय से आभार व्यक्त करती है।”

Related Articles

Back to top button
пинап