Dehradun

श्री दुर्गा महिला मंडल डोईवाला की कार्यकारिणी गठित,पुष्पा देवी अध्यक्ष और रजनी देवी महामंत्री

मीडिया प्रभारी अनीता गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुगर मिल गार्डन कॉलोनी में महिलाओं ने सर्वसम्मति से श्री दुर्गा महिला मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया है.

गठित की गई कार्यकारिणी में पुष्पा देवी को अध्यक्ष और रजनी देवी को महामंत्री चुना गया है इसके अलावा अंजू बिष्ट को उपाध्यक्ष कविता गुप्ता और सीमा देवी को मंत्री बनाया गया है.

कोषाध्यक्ष के पद पर आशा देवी और मीडिया प्रभारी अनीता गुप्ता ,सोशल मीडिया प्रभारी प्रमिला देवी और दुलारी देवी, रीता देवी को सदस्य बनाया गया है.

क्यूं रहें,पुराने ढर्रे,बैलगाड़ी के जमाने में

डिजिटल युग में डिजिटल मीडिया से जुड़ें

यूके तेज से जुड़ें,वाट्सएप्प करें 8077062107

रजनीश प्रताप सिंह तेज

देहरादून : नव नियुक्त अध्यक्षा पुष्पा देवी ने बताया कि संगठन में जल्द ही विस्तार किया जाएगा और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को संगठन में जोड़ा जाएगा.

संगठन द्वारा आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा संगठन का प्रयास रहेगा कि वह नगर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में जाकर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को हर संभव सहायता प्रदान करें.

संगठन की महामंत्री रजनी देवी ने कहा कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए सिलाई कढ़ाई बूटीशन जैसे रोजगार परक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जो महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे आयोजित की गई बैठक में रीता देवी, संतोष, भावना ,गौरी देवी आदि महिलाएं उपस्थित रही.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!