सीएम धामी की बड़ी सौगात: युवाओं को मुफ्त मिलेगी UPSC, बैंकिंग, CAT-गेट की ऑनलाइन कोचिंग
Major gift from CM Dhami: Youth to receive free online coaching for UPSC, banking, CAT, and GATE.

देहरादून,11 अगस्त 2026 : उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी सौगात देने जा रही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ अब जल्द ही धरातल पर उतरने वाली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना को पहले ही हरी झंडी दे दी है
अब इसके विधिवत शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सीएम धामी जल्द ही किसी भव्य आयोजन में इस योजना की शुरुआत करेंगे।
यूपीएससी से सीएटी-गेट तक, सब कुछ होगा शामिल
योजना के तहत प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और शासकीय तथा अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी घर बैठे ही निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग का लाभ उठा सकेंगे।
इसका दायरा सिर्फ यूपीएससी-पीसीएस तक सीमित नहीं होगा,
बल्कि इसमें सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी के अलावा सीएटी, मैट, गेट, नेट और सीएसआईआर-नेट जैसी प्रतिष्ठित प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं की तैयारी भी शामिल की गई है।
शहरों की महंगी कोचिंग नहीं पड़ेगी भारी
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों युवा जहां एक ओर राहत की सांस लेंगे,
वहीं दूसरी ओर पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में बैठे प्रतिभावान लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं होगी।
खास बात यह है कि इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए स्टूडेंट्स को बेहतरीन फैकल्टी और गाइडेंस मुहैया कराई जाएगी,
ताकि वे शहरों की महंगी कोचिंग पर रुपये-पैसे बरबाद किए बिना अपने सपनों की नौकरी के लिए मजबूती से तैयारी कर सकें।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी जल्द ही योजना के शुभारंभ की तारीख का ऐलान करेंगे।





