pinko казино
DehradunUttarakhand

मालदेवता में राहत कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, आवागमन हुआ सुरक्षित

Relief Work Gains Pace in Maldevta, Connectivity Restored Safely

देहरादून, 6 अगस्त 2026:- मुख्यमंत्री पु धामी की सतत मॉनिटरिंग एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में मालदेवता, सौड़ा सरौली तथा आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं

जिला प्रशासन क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, सुरक्षा दीवारों के निर्माण और नदी तट संरक्षण कार्यों में तेजी लाते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने में जुटा है

गत मंगलवार को हुई भारी वर्षा के कारण रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई सड़क मार्ग और सुरक्षा संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गई थीं

स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी  ने संबंधित विभागों को तत्काल पुनर्स्थापन एवं सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप अधिकांश आवश्यक कार्य निर्धारित समय में पूरे कर लिए गए हैं

जिला प्रशासन संवेदनशील स्थलों पर निर्मित सुरक्षा उपायों की लगातार निगरानी कर रहा है

सुरक्षा दीवारों पर लगाए गए जाल तथा अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि लगातार हो रही वर्षा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही निर्बाध बनी रहे

लगातार वर्षा के कारण सोंग नदी का जलस्तर बढ़ने से मालदेवता स्थित कलिंगा नहर भी क्षतिग्रस्त हो गई थी

सिंचाई विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर का पुनर्निर्माण पूरा कर लिया है, जिससे किसानों को पुनः सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होने लगा है

इसके अलावा प्रशासन पोकलैंड और जेसीबी मशीनों के माध्यम से नदी का चैनलाइजेशन कार्य भी युद्धस्तर पर करा रहा है

नदी के बहाव को नियंत्रित करने तथा संभावित क्षति को कम करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री  धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं पुनर्निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं

जिला प्रशासन भी विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रहा है

अपर जिलाधिकारी  ने बताया कि अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों और सुरक्षा दीवारों के पुनर्निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों और सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया गया है,

जबकि मालदेवता क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त स्थलों का पुनर्स्थापन कार्य पूरा कर लिया है

वहीं, सिंचाई विभाग ने कलिंगा नहर का पुनर्निर्माण भी पूरा कर लिया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई जल की समस्या से राहत मिली है।

जिलाधिकारी ने मानसून अवधि के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी जारी रखने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

Related Articles

Back to top button
пинап